सस्पेंस तो पैदा करता है 'रॉय' का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर की फिल्म रॉय का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही दर्शकों में सस्पेंस क्रियेट कर दिया है। ट्रेलर जहां रणबीर कपूर और जैकलीन की केमिस्ट्री को लेकर उत्सुकता बढ़ाती है, वहीं अर्जुन रामपाल और जैकलीन की केमिस्ट्री थोड़ी चौंकाती भी है। ट्रेलर की शुरूआत पूरे सस्पेंस में डूबी है। सवा तीन मिनट के ट्रेलर को का एक सेकेंड भी मिस नहीं किया जा सकता।
जहां रणबीर एक चोर हैं और उनका डायलॉग दूसरों की ज़िंदगी चुराकर जीना फितरत हैं चोरों की आपको रोमांचित करेगा, वहीं अर्जुन का लुक आपको कहानी के बारे में और जानने को मजबूर करेगा।
देखिए ट्रेलर -
ट्रेलर में रणबीर कपूर का डायलॉग 'हम इँसान अक्सर दूसरों की जिंदगी चुराकर जीना चाहते हैं.. और मैं तो हूं ही चोर', फिल्म को लेकर सस्पेंस जगाता है।
एक अनसुने चोर की कहानी है 'रॉय'
फिल्म रॉय एक चोर, उनके मददगार और उस राज की कहानी है जिसे फिल्म के ट्रेलर में राज रखने की भरपूर कोशिश की गई है। हाल ही में जारी हुए टीजर में तो फिल्म के किरदारों के एक झलक भी नहीं दिखाई गई थी।
खैर फिल्म का टीजर हो या ट्रेलर, दर्शकों में सस्पेंस जगाने में कामयाब हुए हैं। फिल्म का प्लॉट एक चोर उसके राज के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में रणबीर चोर के किरदार में हैं तो कहानी के सूत्रधार की जिम्मेदारी अर्जुन रामपाल के कंधों पर है। वहीं इस राज को खोलेने की भूमिका में जैकलीन हैं। दर्शक रॉय का ट्रेलर देखकर ट्विटर पर अपनी अच्छी राय जाहिर कर रहे हैं।