फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rowan Atkinson sells his £8million McLaren F1 supercar

दो बार लड़ाने के बाद अभिनेता ने 80 करोड़ में बेची कार

Wed, 10 Jun 2015 03:32 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
Rowan Atkinson sells his £8million McLaren F1 supercar

'मि. बीन' के अपने हास्य चरित्र के लिए मशहूर रोवन एटकिंसन ने अपनी कार बेचने का फैसला किया तो कमाल ही हो गया। रोवन की एम सी मैक्लारेन एफ1 कार ने बीस साल के बाद भी अभिनेता को मोटा मुनाफा दिया है।

विज्ञापन


रोवन कारों के काफी शौकीन हैं। उन्होंने अपनी ये एम सी मैक्लारेन 1997 में खरीदी थी। जिसके बाद ये कार उनके पास थी। अट्ठारह साल में कार की कामत कुछ रह खास नहीं रह जाती है। यहां तक कि कार को बेचना ही एक बड़ा काम बन जाता है।
विज्ञापन


रोविन की कार मैक्लारेन ने कमाल कर दिया है। अट्ठारह साल चलने के बाद 7.3 मिलियन पोंड का मुनाफा मैक्लारेन ने दिया है। अभिनेता ने कार को डीलर टेलर और क्राउले के साथ आठ मिलियन की कीमत के साथ सेल के लिए उतारा था। जिसे डेविड क्लार्क ने खरीदा है। डेविड रोविन के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। जानिए, कितने में खरीदा और कितने में बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का दुर्भाग्य बना रोवन का सौभाग्य

Rowan Atkinson sells his £8million McLaren F1 supercar

डेविड का कहना है कि इस कार की सेल को दुनियाभर में काफी लोग उत्सुक हैं लेकिन डेविड इस बात से खुश हैं कि इस कार को एक ब्रिटिश ही चलाएगा जैसा अब तक रोवन करते रहे हैं।

इस कार का इतिहास इसकी बड़ी कीमत की वजह बना है। आपको बता दे कि ये कोई भाग्यशाली कार नहीं है। ये कार दो बार भयानक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुकी है।

ये कार अक्टूबर 1999 में लंकाशायर में जबर्दस्त दुर्घटना का शिकार हुई थी जब कार का पिछला हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इसके बाद 2011 में भी ये कार पीटरसबर्ग में पेड़ से जा टकराई थी। इस हादसे में भी ज्यादातर कार पूरी तरह खत्म हो गई थी। लेकिन अब इसे इतनी बडी कीमत में बेचा गया है। क्या है कार की असली कीमत?

बीमा कंपनी को देना पड़ा था सबसे बड़ा क्लेम

Rowan Atkinson sells his £8million McLaren F1 supercar
पीटरसबर्ग के हादसे में हुए कार के नुकसान का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बीमा कंपनी को इस हादसे में ब्रिटेन में हुए किसी भी कार हादसे की सबसे ज्यादा बीमा की रकम देनी पड़ी थी। बीमा कंपनी को नौ लाख पोंड देने पड़े थे।


हालांकि रोवेन एटकिंसन का मानना है कि कार की कीमत को लेकर उन्होने ज्यादा कुछ नहीं सोचा था। रोवन का कहना है कि उन्होने निवेश के लिए कार नहीं खरीदी थी लेकिन अब उन्हे लगता है कि इस को किसी और को चलाने का मौका मिलना चाहिए।

रोवेन ने कार को 640 लाख पोंड यानि करीब 63 करोड़ में खरीदा था। जबकि अब उन्होंने इसे आठ मिलियन पोंड यानि करीब 80 करोड़ रुपए में बेचा है।

एफ वन मैक्लारेन में हैं कई खूबियां

Rowan Atkinson sells his £8million McLaren F1 supercar
एफ वन मैक्लारेन की खूबी ये है कि ये 3.2 सेकेंड में शून्य से 62 मील की रफ्तार पकड़ लेती है और 6.3 सेकेंड में 100 मील की रफ्तार पकड़ लेती है। ये कार 240 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ सकती है।


कार की कीमत 1997 में 640 पोंड थी। इस समय कार की कीमत 3.5 मिलियन पोंड है। आठ मिलियन मे बिकी अभिनेता रोवन की ये एफ1 कार 41,000 मील चल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed