{"_id":"5770985b4f1c1bc77379b156","slug":"romantic-movie-love-ke-funday-to-release-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टनर से परेशान रहने वालों के लिए आ रही खास फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पार्टनर से परेशान रहने वालों के लिए आ रही खास फिल्म
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं की जिंदगी को केंद्र में रख कर बन रही फिल्मों के इस दौर में अगले महीने ऐसी फिल्म रिलीज हो रही है। ये फिल्म युवाओं को नए जमाने के लव के फंडे बताएगी। तुम बिन और रा.वन जैसी फिल्मों के गीतकार फैज अनवर इस फिल्म के साथ निर्माता बन गए हैं। उन्होंने प्रेम प्रकाश गुप्ता के साथ मिल कर इस फिल्म का निर्माण किया है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते मुंबई में लव के फंडे का म्यूजिक रिलीज किया गया। इसके लेखक-निर्देशक इंदरवेश योगी हैं। फिल्म में शालीन भनोट, ऋशांक तिवारी, हर्षवर्धन जोशी, रीतिका गुलाटी, समीक्षा भटनागर, सूफी गुलाटी, पूजा बनर्जी और राहुल सूरी जैसे युवा चेहरे हैं। सुखविंदर सिंह, मीका, जावेद अली, जोजो और खुशी ठाकुर जैसे गायकों ने फिल्म के पांच गाने गाए हैं। सुखविंदर सिंह पर उनका गाया गाना गीत नैना शातिर बड़े फिल्माया भी गया है।
विज्ञापन