फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   romance of 'dilwale dulhania le jayenge' will come back

शाहरुख-दीपिका चलाएंगे दिलवाले दुल्हनिया...का जादू!

Tue, 27 Nov 2012 09:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 09:53 AM IST
विज्ञापन
romance of 'dilwale dulhania le jayenge' will come back
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरें सुर्खियां बना रही हैं। साथ ही शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी को लेकर भी कई अफवाहें सुर्खियों में आईं।
विज्ञापन


अब चेन्नई एक्सप्रेस की तस्वीरों को देखकर यूं लग रहा है कि मानों शाहरुख और 'दीपिका दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के कुछ यादगार सीन्स को दोबारा उतारने की कोशिश में हैं। शाहरुख और दीपिका सबसे पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इस फिल्म से दीपिका ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था।
विज्ञापन


'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म में जिसकी शूटिंग पिछले हफ्ते शुरू हो चुकी है जिसमें एक बार फिर से शाहरुख और दीपिका एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपका टिपिकल दक्षिण भारतीय गेटअप में होंगी। फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से अफवाहें चल रही थीं।

पहले कहा गया कि मेन लीड हीरोइन के लिए करीना कपूर को साइन किया जा रहा है, उसके बाद आसिन का नाम इस फिल्म के साथ जोड़ा गया और आखिर में ये खबरें जाकर खत्म हुई दीपिका के नाम के साथ। इस फिल्म को लेकर शाहरुख भी काफी उत्सुक हैं। उन्हें 'चेन्नई एक्सप्रेस' से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी रोमांटिक फिल्म 'जब तक है जान' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed