फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty amazon prime video series Indian Police Force with Sidharth Malhotra to release on Diwali

Indian Police Force: पूरी हुई 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग, इस खास मौके पर होगी रिलीज

Thu, 11 May 2023 09:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 May 2023 09:10 PM IST
सार

इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। अब इसकी रिलीज से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Rohit Shetty amazon prime video series Indian Police Force with Sidharth Malhotra to release on Diwali
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। बीते एक वर्ष से इस कॉप थ्रिलर सीरीज की शूटिंग चल रही है। शूटिंग देश के अलग-अलग ठिकानों पर की गई है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इस सीरीज में लीड रोल में नजर आएंगे। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन


दिवाली पर होगी रिलीज?
इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। फिलहाल इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। अब इसकी रिलीज से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल दिवाली पर यह सीरीज रिलीज हो सकती है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ के अलावा इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

Prosenjit Chatterjee Interview: 300 फिल्में, सौ निर्देशक और ‘जुबली’, प्रोसेनजीत बोले, अब ऐसा चाहता हूं कि...
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी रखेंगे ट्रेंड
यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक रोहित शेट्टी दिवाली के मौके पर फैंस के लिए बड़ा उपहार लेकर आने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि दिवाली वीकेंड पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, रोहित शेट्टी वर्षों से अपने फैंस को दिवाली वीकेंड पर फिल्मों का तोहफा देते आ रहे हैं। इस बार भी वह 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ यह ट्रेंड जारी रखेंगे 
अपनी मां, पत्नी और बेटी के बारे में क्या बोले मनोज बाजपेयी, पंकज शुक्ल से EXCLUSIVE मुलाकात।

फैमिली सीरीज है यह
एक तरफ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को लेकर आए दिन बहस होती रहती हैं। मगर, इंडियन पुलिस फोर्स के बारे में कहा जा रहा है कि यह परिवार के साथ देखी जा सकने वाली वेब सीरीज है। रोहित शेट्टी का मानना है कि त्योहार के मौसम में लोग फैमिली के साथ देखा जा सकने वाला कंटेंट तलाशते हैं। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए बेहतर रहेगी। बता दें कि इस सीरीज से इतर रोहित शेट्टी फिलहाल 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। 
Akshay Kumar: अक्षय की नई फिल्म पर आया अपडेट, 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' में लोगों की जान बचाते दिखेंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed