फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Saraf has tested positive for the coronavirus he is in isolation

‘लूडो’ फेम रोहित सराफ का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, कहा- ‘एहतियात बरतने के बावजूद हुआ संक्रमित’

Thu, 25 Mar 2021 07:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Mar 2021 07:52 AM IST
सार

  • 'लूडो' फेम अभिनेता रोहित सराफ को कोरोना हुआ।
  • रोहित ने बताया कि वह सभी एहतियात बरत रहे थे।
  • कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटीन में हैं।

विज्ञापन
Rohit Saraf has tested positive for the coronavirus he is in isolation
रोहित सराफ - फोटो : instagram/rohitsaraf

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में कोरोना की चपेट में कई सितारे आए हैं। अभिनेता आमिर खान के बाद अब फिल्म लूडो फेम अभिनेता रोहित सराफ का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। रोहित ने बताया कि वह सभी एहतियात बरत रहे थे इसके बावजूद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट साझा किया है उसमें हर नियम के आगे मार्क किया हुआ है। वह कहते हैं, ‘हमेशा मास्क पहने रखा। सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया। समय समय पर हाथ धोया। नियमित तौर पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया। शूटिंग को छोड़कर बाकी वक्त घर पर ही रहा। इन सब एहतियात के बावजूद मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वायरस यहीं पर है, यह हमें नहीं भूलना चाहिए। कृपया एक भी पल के लिए लापरवाही नहीं करनी है। मैं पिछले चार दिनों से आइसोलेशन में हूं। सभी से निवेदन है कि वे इसे हल्के में ना लें। ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Suresh Saraf (@rohitsaraf)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कुछ हफ्ते में कोविड 19 के केस में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर बॉलीवुड पर भी दिखा है। कई अभिनेता और अन्य सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह दो दिन घर पर क्वारंटीन रहे थे। बुधवार को आमिर खान की टीम ने जानकारी दी कि अभिनेता कोरोना की चपेट में हैं। इससे पहले रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन और संजय लीला भंसाली का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed