Rhea Chakraborty: नए साल की शुरुआत से पहले रिया चक्रवर्ती का भावुक पोस्ट, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 2021 को अलविदा कहा है। इस पोस्ट में उन्होंने साल 2021 को दर्द भरा साल बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव है। चंद घंटों में ये साल खत्म हो जाएगा। ऐसे में हर कोई नए साल का दिल खोल कर स्वागत कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नए साल की धूम देखने को मिल रही है। साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार साल 2021 को अपने-अपने अंदाज में विदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चाओं में आई रिया चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। रिया अब सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन साल के आखिरी दिन पर रिया चक्रवर्ती ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान रिया ने फैंस के लिए एक खास लिखा है, जिसमें उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी है।
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने चेहरे पर हाथ रखते हुए हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रिया ब्राउल कलर का ऑफ शॉल्डर टॉप और डेनिम जींस में काफी सुदंर लग रही हैं। इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने 2021 को दर्द भरा साल बताया है। इसके साथ ही उन्होंने नए साल के बेहतर होने की कामना भी की है।
इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘आप मुझे मुस्कुराते और हंसते हुए देखें, यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इलाज से भरा साल, दर्द से भरा साल। लेकिन यहां मैं मुस्कुरा रही हूं और आपको देख रही हूं 2021। क्योंकि वास्तव में जो आपको नहीं तोड़ता वह आपको मजबूत बनाता है।’ इसके आगे रिया चक्रवर्ती ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे लिखा, ‘2022 आपकी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भर दे। साथ ही दयालु भी रहे।’
रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘मेरे डैड की मारुती’ से कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस के बाद कई फिल्म मेकर्स ने एक्ट्रेस को लेकर अपना मूड बदल लिया। रिया को काफी दिनों तक जेल में रहना पड़ा था, जिस वजह से एक्ट्रेस के हाथ से कई ऑफर निकल गए।