फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ritesh Pandey new song Katrina Ko Le Bhaga will be released tomorrow

भोजपुरी: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, कल रिलीज होगा रितेश पांडे का नया गाना ‘कटरीना को ले भागा'

Thu, 23 Dec 2021 08:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 23 Dec 2021 08:08 PM IST
सार

रितेश पांडे का गाना 'सलमान खान आया है' का दूसरा पार्ट कल रिलीज होगा। इस गाने का टाइटल 'कटरीना को ले भागा' है।

विज्ञापन
Ritesh Pandey new song Katrina Ko Le Bhaga will be released tomorrow
रितेश पांडे सॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर अपने गानों की वजह से चर्चाओं में आ जाती है। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे गाने बनाए गए हैं, जिनके लिरिक्स सुनकर फैंस हैरान रह जाते हैं क्योंकि गानों के लिरिक्स में कई बार कई स्टार्स के नाम जोड़े जाते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का फनी गाना 'सलमान खान आया है' भी इसी लिस्ट में शामिल है। ये गाना कुछ समय पहले ही यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ था जिसे फैंस का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। इस गाने को 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, अब रितेश अपने इस गाने का दूसरा पार्ट भी जल्द ही फैंस के बीच रिलीज करने वाले हैं, जिसका टाइटल 'कटरीना को ले भागा' है। इस बात की जानकारी रितेश पांडे ने दी है।

विज्ञापन

 
दरअसल, रितेश पांडे का गाना ‘सलमान खान आया है’ का दूसरा पार्ट 24 दिसंबर को रिलीज होने वाला है और इससे पहले रितेश पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गाने की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश बाइक पर बैठे हुए एक गली में आते हैं और वहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलते हैं। इसके बाद वह बेहद ही टशन के साथ अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चले जाते हैं लेकिन आखिर में उनकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाती है, जिससे रितेश का दिल टूट जाता है। वीडियो में रितेश रोते हुए भी नजर आते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ritesh Pandey (@ritesh_pandey_official)



रितेश पांडे के इस पोस्ट को महज कुछ समय में हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो के साथ रितेश ने लिखा है, ‘कल सुबह 6:45 बजे। #salmankhanaayahai2 #kaitrinakolebhaga।’ इसके अलावा, एक और पोस्टर रितेश ने शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘कटरीना को ले भागा।’ इस पोस्टर से साफ है कि सलमान खान और कटरीना के नाम से ये फनी गाना फैंस को खूब हंसाने वाला है।
 
रितेश पांडे के इस पोस्ट पर फैंस तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे साफ है कि फैंस इस गाने के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट कर रितेश को बेस्ट सिंगर बताया है। तो कुछ लोगो ने फायर का इमोजी भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed