फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ritesh deshmukh the popular face of multi starrer film

जन्मदिन विशेषः मल्टीस्टारर फिल्मों के बड़े चेहरे हैं रितेश देशमुख

Mon, 17 Dec 2012 09:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 17 Dec 2012 09:53 AM IST
विज्ञापन
ritesh deshmukh the popular face of multi starrer film

रितेश देशमुख, चाकलेटी हीरो वाला चेहरा और मासूमियत लेकर फिल्मों में आए। 2003 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' सुपरहिट रही। महाराष्ट्र के तात्कालिक मुख्यमंत्री बिलासराव देसमुख के बेटे ने वाकई दर्शकों में अपने चेहरे-मोहरे और ऐक्टिंग से उम्मीद जगाई थी। पर बाद में सब कुछ ठीक नहीं रहा।

विज्ञापन


अच्छा अभिनय करने के बाजवूद फिल्माकरों ने अकेले रितेश के कंधो पर पूरी फिल्म कभी नहीं दी।  रितेश मल्टीस्टारर फिल्मों के चेहरे बनते गए। खासकर कॉमेडी फिल्मों के। 'मस्ती' और 'क्या कूल हैं हम' फिल्मों में उनकी भूमिका पसंद की गई। यह दोनों ही फिल्में हिट रहीं और रितेश को उसका क्रेडिट मिला। इसके बाद रितेश लगातार फिल्मों में दिखते रहे।
विज्ञापन


मल्टीस्टारर फिल्मों होने की वजह से फिल्म की सफलता और असफलता दोनों का ही क्रेडिट अकेले रितेश को कभी नहीं मिला। उनके ऊपर पर न तो स्टार होने का कभी ठप्पा लगा और न ही इंडस्ट्री ने यह महसूस किया कि उनकी किसी फ्लाप फिल्म की वजह रितेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में कई फिल्में
रितेश देशमुख एक साल में कई फिल्में करने वाले कलाकार हैं। 2005 से लेकर 2007 में उनकी चार से पांच फिल्में रिलीज होती रहीं। 'ब्लफ मास्टर', 'कैश', 'हे बेबी', 'धमाल' जैसी सफल फिल्मों का रितेश हिस्सा रही। दूसरी तरफ 'मिस्टर या मिस', 'अपना सपना मनी मनी', 'दे ताली', 'डू नॉट डिस्टर्ब', 'चमकू', 'अलादीन', 'कल किसने देखा' जैसी औंधे मुंह गिरी फिल्मों में भी रितेश शामिल रहे। 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'जाने कहां से आई है' में रितेश लंबे समय बाद सोलो हीरो के रूप में दिखे। जैकलीन फर्नाडीज के साथ अजीब से कहानी वाली इस फिल्म का हश्र पहले से ही सबको मालूम था। इस फिल्म के बाद रितेश फिर से मल्टीस्टारर फिल्मों का हिस्सा बन गए।

कॉमेडी फिल्‍मों में रमे
रितेश देशमुख कॉमेडी फिल्मों के बड़े चेहरे हैं। 'हाऊसफुल', हाऊसफुल 2', 'डबल धमाल' और 'क्या सुपर कूल हैं' जैसी सफल फिल्मों में रितेश द्वारा निभाई गई भूमिका दर्शकों को रास आई। रितेश का कॉमेडी करना अपना एक अंदाज है। फिल्म के जानकार उनकी कॉमेडी टाइमिंग को अच्छा बताते हैं। आने वाले सालों में भी रितेश के पास कई मल्टीस्टारर फिल्में हैं। 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में वह सोलो हीरो के रूप में दिखे और फिल्म औसत सफल भी रही।


अजीब रहा उनके लिए यह साल
आज से 33 बरस के हो गए रितेश देशमुख के लिए यह साल अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के अनुभव देने वाला रहा। इस साल उनकी फिल्‍में चलीं। 3 फरवरी को रितेश ने फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ शादी की। यह जानना दिलचस्प है कि 2003 में रितेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म 'तुझे मेरी कसम से' ही की थी। नौ साल बाद 2012 में रितेश ने एक बार फिर जेनेलिया के साथ 'तेरे नाल लव हो गया' फिल्म में जोड़ी बनाई। 14 अगस्त को पिता ‌बिलासपुर देशमुख की अचानक मृत्यु उनके लिए गहरा धक्का साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed