फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ritesh deshmukh sonakshi sinha and saqib saleem is working in horror comedy film kakuda aditya sarpotdar is the director

‘रूही’ के बाद अब दर्शकों को डराने आ रहा 'ककुड़ा', रितेश और साकिब के साथ सोनाक्षी का नया अवतार

Tue, 20 Jul 2021 02:29 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 20 Jul 2021 02:29 PM IST
सार

रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम की नई जोड़ी फिल्म 'ककुड़ा' में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं, यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मुहूर्त मंगलवार को किया गया। 

विज्ञापन
ritesh deshmukh sonakshi sinha and saqib saleem is working in horror comedy film kakuda aditya sarpotdar is the director
ककुड़ा मुहूर्त की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

विज्ञापन

फिल्म ‘स्त्री’ से चर्चा में आई हिंदी सिनेमा की हॉरर कॉमेडी नामक नई श्रेणी के पीछे इन दिनों हर निर्माता लगा हुआ है। सबको हिंदी हार्टलैंड की ऐसी ही कहानी चाहिए। निर्माता दिनेश विजन तो ऐसी फिल्म का यूनीवर्स ही बनाने निकल पड़े थे लेकिन इस साल रिलीज हुई उनकी इस श्रेणी की दूसरी फिल्म ‘रूही’ कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई। दिनेश अब इसी श्रेणी की फिल्म ‘भेड़िया’ बना रहे हैं, उधर ऐसी ही एक फिल्म सोनाक्षी सिन्हा ने रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ शुरू कर दी है। ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी और इसका निर्देशन मराठी फिल्मों के चर्चित निर्देशक आदित्य सरपोतदार करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मंगलवार से मुंबई में शुरू हो गई।

फिल्म निर्माता कंपनी आरएसवीपी ने अपनी हॉरर-कॉमेडी 'ककुड़ा' की घोषणा मंगलवार को इसके मुहूर्त शॉट से की। रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम स्टारर ये फिल्म बहुत तेजी से बनती दिख रही है। फिल्म की मंगलवार से शुरू हुई शूटिंग पर इसके तीनों लीड सितारे काफी खुश नजर आए। सोनाक्षी की डिजिटल मनोरंजन जगत में ये दूसरी कोशिश है, इसके पहले वह नेटफ्लिक्स के लिए गोवा में एक प्रोजेक्ट शूट कर चुकी हैं।

विज्ञापन


'ककुड़ा' फिल्म आदित्य सरपोतदार की हिंदी में पहली फिल्म है। इसके पहले वह मराठी फिल्म में 'क्लासमेट्स', 'मौली' और 'फास्टर फेने' जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'ककुड़ा' एक गांव में एक अजीब अभिशाप की कहानी के बारे में है। इस कहानी में तीनों मुख्य किरदारों का सामना एक चुनौतीपूर्ण भूत से होता है जो उन्हें मस्ती से भरी रोलरकोस्टर की सवारी में अंधविश्वास, परंपरा और यहां तक कि प्यार पर भी सवाल खड़ा करने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'ककुड़ा' के लेखक हैं अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग। निर्देशक आदित्य सरपोतदार कहते हैं, "मैं आरएसवीपी यानी रॉनी स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। हम फिल्म को किसी बड़े पैमाने की कॉमर्शियल फिल्म से कम नहीं मान रहे हैं। कास्टिंग बिल्कुल सही है और कहानी आपको अपनी सीट के किनारे ले आएगी और सोचने पर मजबूर कर देगी।" वही सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए एक मजेदार कॉमेडी फिल्म वास्तव में समय की ज़रूरत है। मुझे 'ककुड़ा' की स्क्रिप्ट उसी समय पसंद आ गयी, जब मैंने इसे पढ़ा था। यह उस तरह की फिल्म है जिसे मैं एक दर्शक के रूप में देखना पसंद करूंगी।


फिल्म 'ककुड़ा' के बारे में इसके हीरो रितेश देशमुख कहते हैं, “मैं सोनाक्षी और साकिब के साथ फिल्म में काम कर रहा हूं। मुझे व्यक्तिगत रूप से हॉरर-कॉमेडी शैली पसंद है और 'ककुड़ा' मेरे लिए एक घोस्टबस्टर का हिस्सा तलाशने का एक शानदार अवसर है।" वहीं साकिब सलीम के मुताबिक, “एक बेहतरीन पटकथा, एक प्रतिभाशाली निर्देशक और बेहद प्रतिभाशाली सह-कलाकार, इससे ज्यादा एक फिल्म में और क्या मांगा जा सकता है। 'ककुड़ा' एक मजेदार सवारी होने वाली है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed