फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ritesh deshmukh film mister mummy new promotional video goes viral on instagram

Video: फिल्म 'मिस्टर मम्मी' के लिए रितेश ने शुरू किए सोशल मीडिया पर टोटके, पेट तक निगाहें लाने को किया ये जतन

Tue, 05 Apr 2022 01:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Apr 2022 01:53 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर जमकर खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश ने इतना ज्यादा खाना खा लिया है कि उनकी शर्ट का बटन भी नहीं टिक पा रहा है।

विज्ञापन
Ritesh deshmukh film mister mummy new promotional video goes viral on instagram
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर जमकर खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रितेश ने इतना ज्यादा खाना खा लिया है कि उनकी शर्ट का बटन भी नहीं टिक पा रहा है। वहीं, वीडियो में बैकग्राउंड से आवाज आ रही है, 'अजीब जानवर है कितना भी खाए भूखा ही रहता है।'
विज्ञापन


अचनाक कैसे बढ़ गया वजन?
दरअसल, रितेश देशमुख का वीडियो उनकी आगामी फिल्म 'मिस्टर मम्मी' के प्रमोशन के लिए बनाया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा हुआ है, 'जब आपके डायरेक्टर आपसे फिल्म के लिए वजन बढ़ाने को कहें।' इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'ये लो कालरी मील।' इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लोगों के तरह तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कौन सा महीना चल रहा है? एक दूसरे यूजर ने लिखा है- प्रोस्थेटिक लगवा लेते सर। एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा- भाई क्या हाल बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)



क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द है, जिनकी सोच बच्चे की बात आने पर एक दूसरे से बिलकुल नहीं मिलती। इस फिल्म में लोगों को कॉमेडी, ड्रामा, और इमोशन देखने को मिलेगा।  बता दें कि रितेश की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं। जेनलिया लंबे समय बाद इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। इससे पहले वह बंटी और बबली जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed