{"_id":"59115c224f1c1b3a54852469","slug":"riteish-deshmukh-vivek-oberoi-s-film-bank-chor-trailer-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बैंक चोर' का ट्रेलर रिलीज, महफिल लूटने आए रितेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बैंक चोर' का ट्रेलर रिलीज, महफिल लूटने आए रितेश
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 09 May 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
'बैंक चोर' फिल्म का पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे खतरनाक, कूल और स्मार्ट चोर के बाद असली चोर बैंक लूटने आ गया है। रितेश देशमुख अपने दो शागिर्दों के साथ 'बैंक चोर' बन कर आ गए हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म की शुरुआत होती है फेमस धूम सीरीज के चोरों के साथ। इनके बाद अब रितेश देशमुख चंपक चंद्रगुप्त चिपलुंकर बनकर आए हैं एक बैंक लूटने। बैंक लूटने के लिए रितेश ने बाबा का भेस धारण किया है वहीं उनके साथी गुलाब और गेंदा ने हाथी और घोड़े का भेस बनाया है। ट्रेलर के हिसाब से ये दुनिया के सबसे घटिया चोर हैं और चोरी के लिए चुना दिन भी इनके लिए अनुकूल नहीं है। फिल्म में विवेक ओबरॉय और रिया चक्रबर्ती भी हैं। विवेक फिल्म में सीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है। वहीं रिया फिल्म में क्राइम रिपोर्टर गायत्री गागुंली बनीं है। फिल्म में बाबा सहगल भी हैं जो एक बड़ा ही मजेदार डायलॉग बोलते दिख रहे हैं, 'लिप्स हैं तेरे लाल, काले हैं तेरे बाल, पहले आया अन्ना बाद में केजरीवाल।' फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। सभी अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन बंपी ने किया है। 'बैंक चोर' 16 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर का यूथ प्रोडक्शन हाउस Y-Films कर रहा है। Y-Films ने इससे पहले 'मैन्स वर्ल्ड', 'बैंग बाजा बारात', और 'लेडिज रूम' जैसे कई हिट वेब सीरीज बनाई हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन