फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh's ‘Bangistan’ release stalled in Pakistan

'बजरंगी भाईजान' जैसी नहीं निकली 'बंगिस्तान' की किस्मत

Sat, 25 Jul 2015 08:02 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
Riteish Deshmukh's ‘Bangistan’ release stalled in Pakistan

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में रिलीज होगी या नहीं इसको लेकर लंबे समय तक बातें चलती रहीं थी। लेकिन आखिर में 'बजरंगी भाईजान' को पाक में रिलीज की इजाजत मिल गई। लेकिन रितेश देशमुख की 'बजरंगी भाईजान' की किस्मत 'बजरंगी भाईजान' जैसी नहीं है।

विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्म 'बंगिस्तान' पर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने बैन लगा दिया है। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि फिल्म मुस्लिम और पाक विरोधी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर देखकर ही इस पर बैन लगा दिया गया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा कि सिर्फ ट्रेलर को देखकर पाकिस्तान में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पाकिस्तान और मुस्लिमों के खिलाफ है, जो कि सही नहीं है, इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जो पाकिस्तान या मुस्लिम विरोधी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म दिखाने को पाक जाना चाहते हैं डायरेक्टर

Riteish Deshmukh's ‘Bangistan’ release stalled in Pakistan

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानीका कहना है कि मैंने पाकिस्तान जाने के लिए डायरेक्टर करण अंशुमन, रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और खुद के लिए वीजा की मांग की है। वो वहां जाकर जिम्मेदार लोगों और पाकिस्तानी अधिकारियों को फिल्म दिखाना चाहते हैं।

वो फिल्म दिखाकर वहां के अधिकारियों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा वो समझ रहे हैं। रितेश और पुलकित को इस फिल्म के एक प्रमोशनल वीडियो में ओसामा बिन लादेन और सद्दाम हुसैन का रोल भी निभाया है।

सिधवानी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि फिल्म को पाकिस्तान में दिखाया जाए। यह फिल्म टेररिज्म पर एक व्यंग है और इसका मकसद किसी देश या धर्म को बदनाम करना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed