ऋषि कपूर ने किया फिल्म डर और शाहरुख को लेकर खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डर' में उनका किरदार आज भी किंग खान के सबसे मशहूर किरदारों में से एक है। तभी फिल्म का मशहूर डॉयलॉग क.. क..किरन आज भी उनकी पहचान बनी हुई है। लेकिन इस फिल्म को लेकर मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने खुलासे से सबको चौंका दिया है।
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फैन को जवाब देते हुए लिखा है कि फिल्म डर के लिए मैंने शाहरुख के नाम की सिफारिश की थी। हालांकि पहले यह रोल मुझे ऑफर हुआ था।
फिल्म 'डर' को लेकर उड़ती रही हैं अफवाहें
हालांकि फिल्म डर को लेकर खबर आती रही है कि राहुल मेहरा का किरदार पहले अजय देवगन को ऑफर किया गया था लेकिन डेट्स ना होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया था। वहीं इस फिल्म को आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया था जिसकी वजह से शाहरुख को यह ऑफर मिला।
इसपर ऋषि कपूर कहते हैं कि मैंने यशराज जी को शाहरुख के नाम की सलाह दी थी। मैं निगेटीव रोल नहीं करना चाहता था खासकर चांदनी फिल्म के बाद। फिल्म 'खोज' में भी मैंने बहुत बुरा किया था।