फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rishi kapoor says salman is a handsome boy

कैटरीना के भावी ससुर ने की उनके एक्स बॉयफ्रेंड की तारीफ

Wed, 13 May 2015 10:49 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor says salman is a handsome boy

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को लगता है कि बॉलीवुड में तीन अभिनेता ऐसे हैं, जो दिग्गज अभिनेता और उनके चाचा शशि कपूर की तरह खूबसूरत हैं और वो तीन अभिनेता हैं-सलमान खान, ऋतिक रोशन और उनके बेटे रणबीर कपूर।

विज्ञापन


ऋषि ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "शशि कपूर के बाद सलमान खान ही खूबसूत अभिनेता हैं। वह क्या कमाल लगते हैं।"

ऋषि ने ट्विटर पर अपने चाचा शशि कपूर के बारे में अपनी भावनाएं और राय जाहिर की, जिन्हें रविवार को मुंबई के पृथ्वी थियेटर में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

रणबीर को रखा तीसरे नंबर पर ​

rishi kapoor says salman is a handsome boy

उन्होंने आगे लिखा, "माफ करना, ऋतिक मेरे बच्चे, तुम्हें कैसे भूल सकता हूं। सॉरी डुग्गु, तुम तो यूनानी देवता लगते हो। लव यू बच्चा।"
​
​बेटे रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'बेशरम' में काम कर चुके ऋषि ने खूबसूरत अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए रणबीर का भी नाम लिया।
​
​उन्होंने लिखा, "लेकिन मेरे लिए तो मेरा बेटा मेरी आंख का तारा है। एक फिल्मी हीरो को जैसा होना चाहिए, बिल्कुल वैसा ही है रणबीर। जय माता दी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed