फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rishi Kapoor donate Kerala flood victims with Ranbir Kapoor

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए ऋषि कपूर और रणबीर, ट्वीट कर की भावुक अपील

Wed, 22 Aug 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor donate Kerala flood victims with Ranbir Kapoor
इन दिनों केरल बाढ़ जैसे खतरनाक प्रकोप से गुजर रहा है। अब तक 350 लोगों के मारे जाने और लाखों लोगों के विस्थापित होने ही खबर है। राजनेता से लेकर मनोरंजन जगत तक, हर कोई केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए आ रहा है। कई बॉलीवुड सितारों ने पीड़ितों की मदद के लिए लाखों रुपए दान किए हैं। साथ ही यह सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से केरल बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अपील भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सितारों में एक्टर ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर का भी नाम शामिल हो गया हैं। जी हां केरल के बिगड़े हालत को देखते हुए ऋषि कपूर के साथ बेटे रणबीर कपूर ने भी दान देते हुए केरल की मदद की है। इस बात की जानकारी ऋषि कपूर ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा- 'एक अपील, केरल पीड़ितों को दान करके मदद करें, आज वह काफी परेशानी में हैं, हमें उन्हें बचाना होगा। रणबीर और मैंने तो दान कर दिया है और यह अब आप पर निर्भर हैं।'आपको बता दें कि केरल बाढ़ पीड़ितों को अब तक ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सुशांत सिंह राजपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने दान किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed