फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rishi and neetu play haryana police cops role

हरियाणावी पुलिस का किरदार निभायेंगे ऋषि-नीतू

Tue, 04 Dec 2012 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 04 Dec 2012 01:13 PM IST
विज्ञापन
rishi and neetu play haryana police cops role

अभिनव कश्यप की आगामी फिल्म 'बेशरम' में रणबीर कपूर के साथ साथ उनके मम्मी-पापा यानी नीतू और ऋषि कपूर भी मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं। पहले यह खबर थी कि फिल्म में वे रणबीर के माता पिता का ही किरदार निभायेंगे। अब खबर है कि ऋषि और नीतू फिल्म में हरियाणवी पुलिस का किरदार निभाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


नीतू सालों बाद किसी फिल्म में इतना लाउड किरदार निभाने जा रही हैं। वह फिल्म में तेज-तेज बात करने वाली तेज तर्रार पुलिस की भूमिका में होंगी। वही दूसरी तरफ ऋषि कपूर जो अब तक कई फिल्मों में लाउड किरदार निभाते नजर आये हैं, इस बार वे शांत और सौम्य बातचीत करने वाले पुलिस की भूमिका में होंगे। अभिनव ने नीतू के इस किरदार पर विशेष रूप से काम किया। फिल्म में उनका अहम किरदार है। खुद नीतू इस किरदार को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फिल्म का यह किरदार वाकई बहुत मजेदार है।
विज्ञापन


 नीतू इस फिल्म के लिए हरियाणवी बोली भी सीख रही हैं। हालांकि नीतू ने अपनी पहले की फिल्मों में हरिणानवी किरदार निभाया है, सो, वे किरदार की जरूरत से वाकिफ हैं। लेकिन फिर भी वह प्रैक्टिस के लिए हरियानवी पर पूरा ध्यान दे रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होनेवाली है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल रूप देने की तैयारी की जा रही है। 'बेशरम' पहली फिल्म होगी जिसमें रणबीर कपूर अपने माता पिता के साथ अभिनय करते नजर आयेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed