फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rinzing Denzongpa has explosive entry in his debut film Squad

'स्क्वॉड' में टूटेंगे सभी रिकॉर्ड, 100 स्टंटमैन और 60 धमाकों के बीच होगी रिन्जिंग की एंट्री

Wed, 19 Feb 2020 05:25 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाल ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाल ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 19 Feb 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Rinzing Denzongpa has explosive entry in his debut film Squad
Squad - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी फिल्म जगत में एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बनाने का सपना बुने डैनी डेन्जोंगपा के बेटे रिन्जिंग डेन्जोंगपा डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'स्क्वॉड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। निलेश सहाय निर्देशित इस फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टंट सीन शूट किए जा रहे हैं। अभी हाल में रिनजिंग का एक एंट्री सीन शूट किया गया है जिसमें वह धमाकों के बीच धुंआधार एंट्री कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस बारे में बात करते हुए निर्देशक निलेश सहाय ने कहा, ' रिन्जिंग की एंट्री में 1 किमी के दायरे में 60 धमाके होंगे जिसमें 100 स्टंटमैन नजर आएंगे। यह काफी मुश्किल था जिसके लिए हमने एक हफ्ते की तैयारी की थी। इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी।' निलेश ने आगे बताया, 'इस दौरान मैं घबराया हुआ था लेकिन रिन्जिंग पर इसका कोई असर नहीं दिखा। वह एक्शन के लिए ही बने हैं। वह टस से मस नहीं हुए।' वहीं इस बारे में खुद रिन्जिंग ने बताया, 'यह एक यादगार क्षण था। हमारे पास आठ कैमरे थे जो रोल हो रहे थे और मैं धमाकों में से आ रहा था यह तीन मिनट तक बिना रुके चला था।'
विज्ञापन


अपने सबसे प्रभावी धमाके के बारे में बात करते हुए निलेश ने बताया कि जब 800 लीटर पेट्रोल के साथ तीन अलग-अलग तरह के उच्च विस्फोटक उपयोग किए गए थे वह उनके अनुसार सभी धमाकों का बाप था। उनके अनुसार यह अब तक के स्क्रीन का सबसे बड़ा ब्लास्ट है। फिल्म के स्टंट्स सीन शूट करने में अहम भूमिका निभा रहे निलेश के स्टंट कोऑर्डिनेटर रोमन ने कहा, 'निलेश को पता होता है कि उसे क्या चाहिए। वह बहुत ही खूबसूरती से पूरी टीम को मैनेज कर लेता है। ऐसे व्यक्ति के साथ  काम करना गर्व की बात है। वहीं रिन्जिंग सभी स्टंट्स खुद ही कर रहा है। मैं आने वाले एक्शन स्टार के काम का फैन हो गया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस फिल्म के एक सीन में जहां हिंदी सिनेमा जगत का पहला हेलीकॉप्टर चेस नजर आएगा वहीं क्लाइमेक्स में 400 स्टंट मैन भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के मध्य तक रिलीज हो सकती है। 

आलिया और रणबीर कपूर की शादी पर आया महेश भट्ट का बयान, कहा- 'रणबीर अच्छा लड़का है लेकिन...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed