{"_id":"5e44db7c8ebc3ee61d7fa633","slug":"rima-das-assam-film-village-rockstar-will-introduce-in-school-syllabus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार', राष्ट्रीय पुरस्कार और ऑस्कर में भी दिखा चुकी दमक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार', राष्ट्रीय पुरस्कार और ऑस्कर में भी दिखा चुकी दमक
Thu, 13 Feb 2020 10:45 AM IST
भावना शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
village rockstar
- फोटो : amar ujala
चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली असम की फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' असम की सातवीं क्लास के कोर्स में शामिल हो गई है। इसे अंग्रेजी विषय में 'धुनु का गिटार' नामक पाठ के तौर पर शामिल किया गया है। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, एडिटिंग, ऑडियोग्राफी और बाल कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इसके अलावा इस फिल्म ने 2019 ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
विज्ञापन
अपने उत्साह को साझा करते हुए फिल्म की निर्देशक रीमा दास ने कहा, 'मेरे पिता स्कूल टीचर थे और मेरी मां प्रिंटिंग प्रेस चलाया करती थी। मैं भी टीचर बनने की तैयारी कर रही थी। मैं उस परिवार से आती हूं जिसने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। मेरी सभी उपलब्धियों में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है जिसपर मेरे माता पिता सबसे अधिक गर्व करेंगे। फिल्म की पूरी टीम बहुत ही खुश है।'
विज्ञापन
Trending Videos
रीमा दास ने आगे कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि असम के बच्चों का ताल्लुक इस नए विचार से पड़ेगा। इसमें उन्हें मेरी फिल्म निर्माण की कुछ झलकियां देखेंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि असम की एक नई फिल्म निर्माण की पीढ़ी देखने की मिलेगी। टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुक्रिया जिन्होंने 'विलेज रॉकस्टार' के प्रीमियर रखकर मुझपर भरोसा दिखाया।'
गौरतलब है कि 'विलेज रॉकस्टार' 15 जनवरी 2020 को नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म दुनिया भर के 80 फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनी और 44 अवार्ड भी हासिल किए। कहानी की बात करें तो 'विलेज रॉकस्टार' 10 साल के धुनु की कहानी दर्शाता है जो असम के एक गांव में रहता है और बहुत ही विन्रम पृष्ठभूमि से आता है। वह एक गिटार खरीदने का सपना देखता है।