फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RIL books 58,000 tickets for his staff

कहीं फ्री में तो कहीं दिखाई ही नहीं गई 'पीके'

Fri, 19 Dec 2014 03:37 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
RIL books 58,000 tickets for his staff

रिलांयस इंडस्ट्री के कर्मचारियों को फ्री में आमिर खान की फिल्म पीके दिखाई जाएगी। रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए रिलायंस ने करीब 58000 टिकट बुक किए हैं। लेकिन उनको यह फिल्म इस शुक्रवार या वीकेंड में नहीं दिखाई जाएगी। वे यह फिल्म 27 और 28 दिसंबर को देख सकेंगे। दरअसल रिलांयस इंडस्ट्री लिमिटेड धीरूभाई अंबानी का 82वां जन्मदिन धूमधाम से मनाने जा रहा है। यह फिल्म इसी मौके पर दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


इस मौके पर ऑफिस में होने वाले कार्यक्रमों के साथ अपने कर्मचारियों को फिल्म दिखाने का कार्यक्रम भी बनाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार सभी कर्मचारियों को फिल्म दिखाने में करीब डेढ़ से दो करोड़ का खर्च आएगा। खबरों के अनुसार अभी से यह टिकट बुक करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


रिलांयस से जुड़े अधिकारियों के अनुसार कंपनी में ऐसे कार्यक्रम होते रहते हैं। कर्मचारियों के परिवारों के आपस में मिलने से उनके बीच दोस्ताना और पारिवारिक माहौल बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं हुई रिलीज

RIL books 58,000 tickets for his staff

दुनिया भर में क़रीब 6000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज़ हुई आमिर ख़ान की फ़िल्म 'पीके' मुंबई के मशहूर गेटी गैलेक्सी सिनेमा चेन और मराठा मंदिर सिनेमाघर में रिलीज़ नहीं हो रही है। इस थिएटर समूह के मालिक मनोज देसाई, आमिर ख़ान से नाराज़ हैं। मामला ‌फिल्म के टिकट के दामों से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, "हम 80 और 100 रूपए के दामों में अपनी टिकट बेचते हैं लेकिन इस फ़िल्म के लिए आमिर ने जो हमसे दाम मांगे हैं उसके लिए हमें अपनी टिकट की कीमत को 100 फ़ीसदी तक बढ़ाना होगा। जिसका पूरा भार दर्शको पर पड़ेगा। मैं ऐसा नहीं कर सकता।"

मनोज का आरोप था, "आमिर की 'पीके' के दाम बढ़ाने का कारण मुनाफ़ा कमाना है। ये 'ख़राब' व्यवसायिक क़दम है क्योंकि इससे दूसरे निर्माता भी अपनी फ़िल्म के लिए सिनेमाहॉल मालिकों से ज़्यादा रकम मांगेंगे जिससे सिनेमा हॉल मालिकों के कारोबार पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed