फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa chadha play The Life in Telling to be made into short film

भारत में पहली बार किसी नाटक को शॉर्ट फिल्म में बदला, लीड रोल में ऋचा चड्ढा

Tue, 29 May 2018 10:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Richa chadha play The Life in Telling to be made into short film
रिचा चड्ढा

हाल ही में दो साल के लंबे गैप के बाद ऋचा चड्ढा ने थिएटर में वापसी की। 'द लाइफ इन टेलिंग' नामक इस नाटक में उन्होंने मंच पर अपनी अदाकारी का फिर जलवा दिखाया। एक घंटे 10 मिनट चले इस नाटक को कैसर ठाकुर पद्मसी डायरेक्ट किया है। इसमें विनय पाठक और अश्विन मुशरान भी अहम किरदारों में नजर आए। 

विज्ञापन


मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में इस नाटक का मंचन किया गए जहां बड़ी संख्या में दर्शक इकट्ठा थे। एक इंटरनेशनल बैंक के हेड हॉन्कोस के लिए एक्सक्लूसिव प्ले : नाटक होने के नाते इसके केवल दो शो आयोजित किए गए, जिसमें पहला मुंबई में हुआ और दूसरा एक जून को दिल्ली में होगा। चूंकि इस प्ले की दर्शकों ने भरपूर सराहना की और उन्हें ऋचा एवं दूसरे कलाकारों का प्रदर्शन काफी पसंद आया। इसे देखते हुए अब बैंक ने इस प्ले पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म को स्पॉन्सर करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


भारत में पहली बार किसी प्ले को शॉर्ट फिल्म का रूप दिया जाएगा। पहले भी प्ले से फीचर फिल्म और फीचर फिल्म से प्ले बनाए गए हैं लेकिन इसके विपरीत 15 मिनट से कम समय में एक कहानी बताना मुश्किल है। प्ले के तर्ज पर फिल्म का नाम भी 'लाइफ इन टेलिंग' होगा और इसमें एक कॉमन थ्रेड के साथ तीन कहानियां होंगी। इन तीन कहानियों के रीमेक में ऋचा चड्ढा एक बार फिर विनय पाठक के साथ लीड रोल में होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्ट फिल्म होने के कारण उन्हें अलग.अलग लोकेशन का उपयोग करने की आजादी है। इसके चलते फिल्म और भी ज्यादा रियलिस्टिक हो जाएगी। बैंक के प्रमुखों ने इस प्ले को इतना पसंद किया कि उन्होंने इस पर शॉर्ट फिल्म बनाने का फैसला लिया ताकि इसे दुनियाभर के बैंककर्मी भी जरूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed