फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha meet Adult Actress Shakeela for her biopic

बायोपिक के लिए एडल्ट स्टार से मिलने पहुंची ऋचा चड्ढा, जल्द बनेंगी बी-ग्रेड हीरोइन

Sun, 22 Jul 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha meet Adult Actress Shakeela for her biopic
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों मशहूर साउथ एडल्ट एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। बीतो दिनों ऋचा अपनी इस नई फिल्म का खुलासा किया है। फिल्म को लेकर उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच फिल्म जुड़ी नई बात सामने आई है। 
विज्ञापन


जी हां बायोपिक की तैयारी के बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एडल्ट एक्ट्रेस शकीला से मिलने बैंगलरू पहुंची। इस बात का खुलासा ऋचा ने खुद किया है। वहीं शकीला ने खुद की बायोपिक बनने पर खुशी जाहिर की और ऋचा के साथ अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे सभी अनुभवों को साझा भी किया। गौरतलब है कि शकीला की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और स्वरा भास्कर के नाम की भी काफी चर्चा थी।
विज्ञापन

Richa Chadha meet Adult Actress Shakeela for her biopic
वहीं शकीला की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा काफी उत्साहित हैं। बायोपिक के लिए उन्होंने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा शकीला की बायोपिक के लिए मलयालम भाषा भी सीख रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो बायोपिक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। 

आपको बता दें कि शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम  और कन्नड जैसी भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed