फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rhea Chakraborty shares FIRST photo with brother Showik since SSR's death caption wins hearts

सोशल मीडिया: रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर ने पूछा- सुशांत को भूल गई क्या?

Tue, 19 Oct 2021 03:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 19 Oct 2021 03:05 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर भाई शौविक के साथ एक सेल्फी शेयर की है। जिस पर उनके फैंस कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। जहां एक तरफ प्रशंसक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स रिया से सवाल भी पूछ रहे हैं। प्रेरणा नाम की एक यूजर ने रिया की सेल्फी पर कमेंट करते हुए पूछा- सुशांत को भूल गई क्या?

विज्ञापन
Rhea Chakraborty shares FIRST photo with brother Showik since SSR's death caption wins hearts
रेहा चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर भाई शौविक के साथ एक सेल्फी शेयर की है। जिस पर उनके फैंस कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। जहां एक तरफ प्रशंसक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स रिया से सवाल भी पूछ रहे हैं। प्रेरणा नाम की एक यूजर ने रिया की सेल्फी पर कमेंट करते हुए पूछा- सुशांत को भूल गई क्या? रिया के फैंस उनकी इस तस्वीर को सुंदर बता रहे हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने भी रिया की फोटो पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी के साथ लिखा  “माई गॉर्जियस टू”। जबकि वीजे अनुषा दांडेकर ने दिल वाली इमोजी बनाकर “बेबीज” लिखा है। 

विज्ञापन


एक यूजर ने इस तस्वीर की तारीफ करते हुए लिखा कि आप दोनों भाई-बहन एक फ्रेम में कितने खूबसूरत लग रहे हो। रिया ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, "रेसिलिएंस" यानी कि लचीलापन। तस्वीर में भाई-बहन की जोड़ी ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है। 

विज्ञापन

रिया खुद सेल्फी ले रही हैं और उनके भाई शौविक पीछे खड़े हैं और खुद को फ्रेम में लाने के लिए थोड़ा झुक रहे हैं। रिया की इस तस्वीर पर 1 लाख 58 हजार लाइक आ चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आये हैं। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बीता साल रिया के लिए काफी कठिनाइयों से भरा रहा। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए लगातार ट्रोल होना पड़ा। यहां तक की वह इस मामले में जेल तक पहुंच गईं। उन्होंने इसके बाद लंबे वक्त तक सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब वह नियमित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुई हैं।

रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर को अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी लाइक किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed