Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नर ने नाटू-नाटू के गीतकारों को किया सम्मानित, दिए स्मृति चिह्न
दुनियाभर में देश का गौरव बढ़ाने वाले एमएम कीरावानी और सुभाष चंद्रबोस को आज हैदराबाद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने दुनियाभर में देश का गौरव बढ़ाया है। फिल्म को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की केटैगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही यह गाना ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। इस गाने के कंपोजर और गीतकार एमएम कीरावानी और सुभाष चंद्रबोस को हैदराबाद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया है। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन ने कीरावानी और चंद्रबोस को सम्मानित किया है।
Bollywood: पठान से पहले देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की कमाई, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप
नाटू नाटू गाने की बेस्ट कंपोजिंग के लिए गोल्डन ग्लोब जीतने वाले एमएम कीरावानी को समारोह में गवर्नर ने सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान कीरावनी ने तहेदिल से सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके अलावा गीतकार और प्लेबैक सिंगर सुभाष चंद्रबोस को भी गवर्नर ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता और ऑस्कर 2023 के लिए नामांकित नाटू नाटू गाने को कीरावानी ने एक बातचीत के दौरान अपना बच्चा कहा था। उन्होंने कहा था, 'कल तक, वो मेरे लिए एक बच्चे की तरह था और अब मेरा बेटा जगह-जगह जा रहा है और मेरा नाम रोशन कर रहा है। मैं इस वक्त किसी गौरवान्वित पिता की तरह हूं। मैं इस ब्रेन चाइल्ड के लिए और उन सभी का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने गाने को इतना बड़ा बनाने में मदद की है।'#WATCH | Telangana Governor Tamilisai Soundararajan felicitates #GoldenGlobes award-winning & #Oscars nominated 'Naatu Naatu' song's composer & lyricist - MM Keeravani and Chandrabose - at the #RepublicDay function in Hyderabad. pic.twitter.com/F5WaoWEn4i
— ANI (@ANI) January 26, 2023
Vandana Pathak: वंदना पाठक का नहीं कोई सानी, कॉमेडी धारावाहिकों से बनाई अलग पहचान
बता दें कि आरआरआर को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में फिल्म की झोली में दो अवॉर्ड आए। एक तो 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता। इसके अलावा फिल्म ने अपने गाने 'नाटू नाटू' के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स जीता। आपको बता दें कि 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में नजर आए हैं। नाटू नाटू गाना भी इन दो सितारों पर फिल्माया गया है।
Box Office Report: 'पठान' ने पहले ही दिन दी 'बाहुबली' को पटकनी, थुनिवु-वारिसु का बुधवार को रहा ऐसा हाल