फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rekha poses with Kabir Bedi at awards night, fans call it iconic 'Khoon Bhari Maang' reunion

Rekha: कबीर बेदी के साथ नजर आईं रेखा, जोड़ी देखकर फैंस को याद आई फिल्म 'खून भरी मांग'

Sat, 29 Apr 2023 02:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 29 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

रेखा ने हाल ही में हुई एक अवार्ड्स नाइट में कबीर बेदी के साथ पोज दिया। ये तस्वीर को देखकर बॉलीवुड फैंस फिल्म 'खून भरी मांग' का रीयूनियन कह रहे हैं।

विज्ञापन
Rekha poses with Kabir Bedi at awards night, fans call it iconic 'Khoon Bhari Maang' reunion
रेखा, कबीर बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आप भी बॉलीवुड ड्रामा के फैन हैं? तब तो आपको रेखा और कबीर बेदी की फिल्म 'खून भरी मांग' का फेमस मगरमच्छ वाला सीन अच्छे ये याद होगा ही। इस फिल्म में रेखा का बदला आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है। एक बार फिर कबीर बेदी और रेखा सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। कबीर बेदी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके बॉलीवुड फैंस को सरप्राइज कर दिया है। क्योंकि वह रेखा के साथ काफी बेहतरीन पोज देते दिख रहे हैं। यह तस्वीर अब काफी चर्चा में है। 

विज्ञापन

दरअसल, कबीर बेदी और रेखा गुरुवार रात फिल्मफेयर अवार्ड्स के मौके पर मिले। इस अवसर पर कबीर बेदी और रेखा ने एक साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'खून भरी मांग' की इस जोड़ी को देखकर अब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग इसे गजब का रीयूनियन बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rekha poses with Kabir Bedi at awards night, fans call it iconic 'Khoon Bhari Maang' reunion
कबीर बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

 कबीर बेदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से 68वें फिल्मफेयर अवार्ड में मुलाकात हुई। वह मेरी खून भरी मांग की को-स्टार भी हैं। एक्ट्रेस के साथ अच्छी बातचीत हुई'। तस्वीर में रेखा गोल्डन कलर की साड़ी में और कबीर बेदी शेरवानी में नजर आ रहे हैं। देखिए ये तस्वीरें...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kabir Bedi (@ikabirbedi)

विज्ञापन

रेखा और कबीर बेदी को देखकर दर्शकों के बीच मगरमच्छ वाले सीन की यादें ताजा हो गई है। तस्वीरें देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे देखकर मुझे याद आया कि आपने किस प्रकार उसे मगरमच्छ के आगे फेंक दिया था। बचपन की यादें ताजा हो गई है।' खून भरी मांग 1988 में रिलीज हुई थी। यह ऑस्ट्रेलियन फिल्म की रीमेक थी। गौरतलब है कि फिल्म में रेखा को बोट से कबीर बेदी फेंक देते हैं। इसके बाद मगरमच्छ उन्हें काट लेता है। हालांकि, वह बच जाती हैं और कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से चेहरा बदल लेती हैं और फिर कबीर बेदी से बदला लेती हैं।

यह भी पढ़ें:  हां, डांस ही मेरा जुनून, खुशनसीब हूं कि घंटों की मेहनत को दर्शकों का इतना प्यार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed