फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ravi teja director bhanu bogavarapu official announcement of mass jathara release date

Mass Jathara: इस दिन रिलीज होगी रवि तेजा की 'मास जथारा', मेकर्स ने शेयर किया धमाकेदार पोस्टर

Wed, 01 Oct 2025 07:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 01 Oct 2025 07:14 PM IST
सार

Ravi Teja: निर्देशक भानु बोगावरापु की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मास जथारा' के निर्माताओं ने आज बुधवार को फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खुशखबरी से रवि तेजा के फैंस बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
ravi teja director bhanu bogavarapu official announcement of mass jathara release date
फिल्म 'मास जथारा' - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

विस्तार

साउथ एक्टर रवि तेजा की आगामी फिल्म 'मास जथारा' की आज रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। जानिए सिनेमाघरों में कब देख सकेंगे रवि तेजा की एक्शन से भरपूर फिल्म 'मास जथारा'। 
विज्ञापन


Trending Videos

रवि तेजा का पोस्ट
रवि तेजा ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'मास जथारा' से अपना एक शानदार पोस्टर शेयर किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। रवि तेजा ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पता है कि इंतजार लंबा हो गया है, लेकिन यह इसके लायक होगा। आइए, 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #MassJathara का जश्न मनाएं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)


विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'मास जथारा'
निर्देशक भानु बोगावरापु की फिल्म 'मास जथारा' 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता रवि तेजा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता, सीथारा एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, '31 अक्टूबर से सिनेमाघरों में मास महाराज रवि तेजा के साथ धमाकेदार मनोरंजन शुरू! #MassJatharaOnOct31st'
 
विज्ञापन

'मास जथारा' के बारे में
फिल्म 'मास जथारा' में रवि तेजा के साथ अभिनेत्री श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। सिनेमैटोग्राफी विधु अयन्ना और संपादन नवीन नूली ने किया है। सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनी यह फिल्म श्रीकारा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। पहले यह 27 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।

यह भी पढ़ें: Maha Navmi: रणबीर के बाद अब आलिया ने भी किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल ने पैपराजी के सामने उड़ाया अजय का मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed