फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan announces a multilingual film Gorakhpur on his birthday shares post on social media

Ravi Kishan Birthday: अपने जन्मदिन पर रवि किशन ने दिया फैंस को तोहफा, बहुभाषी फिल्म का किया एलान

Sun, 17 Jul 2022 06:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 17 Jul 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan announces a multilingual film Gorakhpur on his birthday shares post on social media
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रवि किशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके उन्होंने अपने फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया है। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का एलान किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह एक बहुभाषी फिल्म है। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम है 'गोरखपुर'।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान में रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। ऐसे में फिल्म के नाम ने दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा दी है। रवि किशन ने खुद फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करके फैंस को फिल्म के बारे में जानकारी दी है। अभिनेता ने जब से इस फिल्म का एलान किया है, उनका लुक चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार है लुक
पोस्टर में रवि किशन का लुक भी काफी शानदार नजर आ रहा है। इसमें वह एक साधू के भेष में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गेरुआ रंग के वस्त्र पहन रखे हैं। माथे पर तिलक लगा है। गले में कंठी पड़ी हैं। बाल और दाढ़ी बढ़ी हुई है। रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'बहुत जल्द, 'गोरखपुर'।

विज्ञापन

बेसब्र हुए फैंस
रवि किशन ने अपनी इस फिल्म का जब से एलान किया है, उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। रवि किशन की इस पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। अभिनेता को चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ फिल्म के लिए भी बधाई दे रहे हैं। साथ ही जता रहे हैं कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed