फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Dubey Tests Positive For Covid-19 Says I Have Isolated Himself

कोविड-19: एक्टर रवि दुबे हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

Tue, 11 May 2021 04:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 11 May 2021 04:03 PM IST
सार

अभिनेता रवि दुबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फैंस को जानकारी दी है।
रवि दुबे को 'जमाई राजा' से पॉपुलैरिटी मिली थी।

विज्ञापन
Ravi Dubey Tests Positive For Covid-19 Says I Have Isolated Himself
अभिनेता रवि दुबे - फोटो : Instagram

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में कहर बरपा रखा है। आम आदमी से लेकर बड़ी हस्तियों तक सभी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब खबर है कि अभिनेता रवि दुबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है। 

विज्ञापन


अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हाय दोस्तों मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो भी लोग पिछले दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं वह खुद को आईसोलेट कर लें और कोविड के सामान्य लक्षणों पर ध्यान रखें। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं अपनी प्रियजनों की देखरेख में हूं। सुरक्षित रहिए, पॉजिटिव रहिए (मतलब उम्मीदें बनाएं रखें) ईश्वर सबका भला करें।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दुबे की पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने दुखी होने वाला इमोजी बनाया है। तो वहीं बाकि सेलेब्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ‘बिग बॉस 14’ फेम शहजाद देओल, अहाना कुमरा, पुलकित सम्राट, पराग मेहता, शिखा सिंह शाह, आशा नेगी सहित अन्य टीवी के सितारों ने कमेंट कर अभिनेता के स्वस्थ होने की प्रार्थनी की है।
 

Ravi Dubey Tests Positive For Covid-19 Says I Have Isolated Himself
जमाई राजा

रवि दुबे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें शो 'जमाई राजा' से काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो में उनके अपोटिज में एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा थीं। तो वहीं ओटीटी पर रिलीज हुए शो 'जमाई राजा 2.0' को भी बड़ी सफलता मिली। शो में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इस शो में वह निया शर्मा के साथ दिखे थे और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed