Rashmika Mandanna: शॉर्ट ड्रेस पहनने पर ट्रोल हो गईं रश्मिका मंदाना, यूजर्स बोले- आप भी उर्फी बन रही हो
रश्मिका के चाहने वालों को उनका बोल्ड लुक कुछ खास रास नहीं आया है। लोगों ने एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से कर दी है। यूजर्स ने कहा आप भी उर्फी बन रही हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रविवार के दिन मुंबई के अवॉर्ड फंक्शन में बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं थी। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट के लिए ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस को चुना था।इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही थीं। लेकिन रश्मिका अपने इस बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। लोगों ने रश्मिका की तुलना उर्फी जावेद से कर दी है।
हॉट अंदाज में नजर आईं रश्मिका
रश्मिका मंदाना ज्यादातर सिंपल लुक में नजर आती हैं। अक्सर एक्ट्रेस को साड़ी या सूट में अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया है। हालांकि इस बार वह एक अलग अंदाज में नजर आईं है। रश्मिका ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जो कि डाउन स्लीव्स में थी। इसके, साथ ही ड्रेस के बैक साइड एक लॉग लाइन थी। जो उस लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी। साथ ही उन्होंने हील्स भी पहनी हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस के चाहने वालों को उनका यह लुक कुछ खास रास नहीं आया है। लोगों ने एक्ट्रेस के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर दी है।
Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज
यूजर्स ने रश्मिका का उड़ाया मजाक
दरअसल, जैसे ही एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, वैसे ही उनके चाहने वालों ने खूब कमेंट्स किए हैं। जहां, कुछ यूजर्स ने रश्मिका की जमकर तारीफ की। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस का जमकर मजाक भी बनाया है। यहां तक कि एक यूजर ने उन्हें "उर्फी 2"कहा है। दूसरे यूजर ने कहा-"ये भी उर्फी को फॉलो करने लगीं है"। एक और यूजर ने लिखा-"आप भी उर्फी जावेद बन रही हो, पहले की तरह रहो अच्छी लगती थीं"।
एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद को किस करते नजर आए ऋतिक रोशन
डेब्यू के लिए रश्मिका को मिला अवॉर्ड
एक्ट्रेस का एक और वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह एक्टर बैलामकोंडा साईं श्रीनिवास के साथ नजर आईं है। वीडियो में उन्होंने एक्टर को गले भी लगाया है। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड के दौरान रश्मिका को बेस्ट डेब्यू के खिताब से सम्मानित किया गया है। रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में फिल्म गुडबाय से डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इसके, बाद एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू में दिखाई दी थीं।
Rakhi Sawant: पति आदिल संग विवाद के बीच राखी ने दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी,लोगों को देंगी बॉलीवुड में एंट्री