फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rapper Divine came forward to fight with Corona, will raise help through live show

Rapper Divine Show: कोरोना से लड़ाई में डिवाइन भी आए साथ, आज शाम लाइव शो के जरिए जुटाएंगे मदद

Sat, 22 May 2021 01:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 22 May 2021 01:29 PM IST
सार

पूरा देश इस समय कोरोना से जंग लड़ रहा है। इस बीच कई सितारों ने संक्रमितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे। वहीं अब रैपर डिवाइन शनिवार शाम अपने प्रशंसकों के लिए सीधे ऑन लाइन लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह अभियान लोगों को कोविड19 से लड़ाई में आर्थिक सहयोग देने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rapper Divine came forward to fight with Corona, will raise help through live show
रैपर डिवाइन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म ‘गली ब्वॉय’ अगर आपने देखी है तो आपको ये भी पता होगा कि इस फिल्म की प्रेरणा इसकी निर्देशक जोया अख्तर को मुंबई के ही दो रैपर्स डिवाइन और नेएजी से मिली है। दोनों ने फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में संगीत सलाहकार के तौर पर काम किया और फिल्म के तमाम गानों में अपना योगदान भी दिया। यही मशहूर रैपर डिवाइन शनिवार शाम अपने प्रशंसकों के लिए सीधे ऑन लाइन लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

विज्ञापन

डिवाइन का नाम भारतीय रैप संगीत में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। बिना किसी म्यूजिक कंपनी या किसी गॉडफादर का सहारा लिए डिवाइन ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बहुत नाम कमाया है। वह पहले हिंदी भाषी कलाकार हैं जिनको बीबीसी एशियन नेटवर्क के ‘चार्ली स्लॉथ शो’ में मौका मिला। सोनी म्यूजिक कंपनी को उनके टैलेंट का अंदाजा साल 2014 में ही हो गया था और डिवाइन ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया लेकिन फिर डिवाइन को लगा कि उन्हें किसी कंपनी के कायदे कानून में बंधकर नहीं रहना चाहिए और वह एक दिन खुद ही इस करार को तोड़कर आजाद हो गए।

विज्ञापन

Rapper Divine came forward to fight with Corona, will raise help through live show
अनुराग कश्यप के साथ रैपर डिवाइन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जोया अख्तर से पहले निर्देशक अनुराग कश्यप ने डिवाइन की काबिलियत को पहचाना था। न्यूक्लिया और डिवाइन को लेकर अनुराग ने अपनी फिल्म और वेब सीरीज में संगीत के कुछ प्रयोग भी किए। लेकिन, डिवाइन का अपना फैनबैस इतना विस्तृत है कि उनके संगीत की लोकप्रियता अब किसी फिल्म, वेब सीरीज या म्यूजिक कंपनी से आगे निकल चुकी है। जी म्यूजिक कंपनी से बीच में उनका पंगा भी हुआ और उनका एक गाना यूट्यूब से इसी चक्कर में हटाया भी गया लेकिन, डिवाइन की गाड़ी अब भी पूरी रफ्तार में ही है।

क्रिकेटर विराट कोहली के नक्शेकदम डिवाइन भी अब देसी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टकाटक पर आ चुके हैं। टकाटक पर पिछले कुछ दिनों से हर रोज शाम को कुछ मशहूर कलाकार लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अंकुर तिवारी और कृष्णा के बाद शनिवार को डिवाइन का नंबर लगा है। शनिवार रात 8.30 बजे से डिवाइन की महफिल जमेगी। डिवाइन के बाद आने वाले दिनों में अर्जुन कानूनगो व एश किंग भी कतार में हैं।

Rapper Divine came forward to fight with Corona, will raise help through live show
रैपर डिवाइन (बीबीसी एशियन नेटवर्क) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने डिजिटल लाइव शो के बारे में डिवाइन कहते हैं, ‘‘लोगों का घरों पर रहते हुए ही मनोरंजन करना हम कलाकारों का धर्म है। इसके जरिए हम अपने चाहने वालों का मनोरंजन तो करते ही हैं, उनको थोड़ा व्यस्त भी रखते हैं। तमाम कलाकारों ने मिलकर ये अभियान छेड़ा है और यह अभियान लोगों को कोविड19 से लड़ाई में आर्थिक सहयोग करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। मुझे खुशी है कि अपने फैंस के साथ मिलकर मैं इसमें अपना योगदान दे पाया।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed