फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvir Shorey will seen in eros now Web Series Bully

सामाजिक रूप से अजीब बने रणवीर शौरी, 'बुली' बनकर हो गए बुरे

Sat, 09 Mar 2019 11:21 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 09 Mar 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Ranvir Shorey will seen in eros now Web Series Bully
Ranvir Shorey - फोटो : social media
एक्टर रणवीर शौरी अपने बदले-बदले व्यवहार की वजह से चर्चा में हैं। अब वो पहले से काफी बुरे हो गए हैं। दरअसल रणवीर इरोस नाउ की अगली वेब सीरीज में ऐसे शख्स का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं जो बड़ा ही अजीब इंसान हैं। 
विज्ञापन


इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक रणवीर शौरी बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों और डिजिटल शो का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में रिलीज इरोस नाउ की वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' में भी उन्हें देखा गया। रणवीर अपनी अगली वेब सीरीज 'फ्लिप' के साथ एक और मनोरंजक कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

 

Ranvir Shorey will seen in eros now Web Series Bully
Ranvir Shorey - फोटो : social media
'फ्लिप' इरोस नाउ-सीरीज है जिसमें चार अलग-अलग और आकर्षक शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। रणवीर शौरी 'बुली' ड्रामा-थ्रिलर शो में मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इरोस नाउ वेब-सीरीज़ से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणवीर के शॉर्ट फिल्म में किरदार का नाम बुली है।

बहुत कम उम्र में हुई एक घटना ने उसके जीवन और उसके व्यक्तित्व को पूरी तरह से बदल दिया और उसे सामाजिक रूप से अजीब बना दिया। वह कभी भी किसी के लिए अच्छा नहीं रहा - चाहे वह उसकी पत्नी हो, उसका बॉस हो, उसके माता-पिता या उसके सहयोगी हों। 'बुली' इरोस नाऊ की चार मनोरंजक कहानियों में से एक है जिसका टाइटल 'फ्लिप' है। फ्लिप की प्रत्येक कहानी एक या कई घटनाओं पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed