फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvir entry in the Deepika's house

दीपिका पादुकोण के घर में हुई रणवीर सिंह की एंट्री

Wed, 07 Jan 2015 04:25 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Ranvir entry in the Deepika's house

रणवीर सिंह की एंट्री अब दीपिका पादुकोण के दिल के बाद उनके घर में भी हो गई है। खबर है कि रणवीर को दीपिका के परिवार वालों की भी मंजूरी मिल गई है। वहीं दीपिका के घरवाले भी उनकी इस पसंद से खुश हैं। दोनों सितारे इन दिनों न केवल साथ में फिल्में कर रहे हैं, बल्कि अक्सर एक-दूसरे की फिल्मों के सेट पर भी उन्हें देखा गया है।

विज्ञापन


वहीं क्रिसमस पर दीपिका अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं, जहां बाद में रणवीर भी पहुंच गए। इसके बाद दीपिका को उनके परिजनों ने नया साल रणवीर के साथ मनाने के लिए अकेले न्यूयॉर्क जाने की इजाजत दे दी। अब दीपिका के जन्मदिन पर रणवीर सिंह उनके घर बंगलूरू पहुंच गए।
विज्ञापन

रणवीर के अंदाज के दीपिका के घरवाले हुए फैन

Ranvir entry in the Deepika's house

पहले रणवीर-दीपिका की योजना थी कि दीपिका के जन्मदिन न्यूयॉर्क में मनाने की थी, लेकिन दोनों सोमवार को बंगलूरू जा पहुंचे। रणवीर ने दीपिका से कहा कि अकेले विदेश में जन्मदिन मनाने से अच्छा है कि परिवार के साथ जश्न मनाया जाए। इस तरह उन्होंने अचानक बंगलूरू की फ्लाइट पकड़ी और दीपिका के खास दिन को खास ढंग से परिवार के साथ मनाया। बताया जा रहा है कि रणवीर के इस अंदाज ने दीपिका के घरवालों का दिल जीत लिया है।

रणवीर सिंह बंगलूरू में दीपिका के घर पर ठहरे, जहां अपने बिंदास स्वभाव से सबको लुभाने वाले रणवीर ने दीपिका के पूरे परिवार के साथ शहर में निकले और यहां-वहां मॉल में घूमते नजर आए। इस मौके पर सारी शॉपिंग रणवीर ने की।

रणवीर ने खरीदा लाखों का गिफ्ट

Ranvir entry in the Deepika's house

रणवीर ने दीपिका के जन्मदिन पर कई खास तोहफे खरीदा। इसमें एक बेहद महंगा सोने का डिजाइनर क्लच भी शामिल है। दीपिका के लिए गिफ्ट खरीदते हुए रणवीर ने भी अपने लिए कुछ ड्रेस खरीदीं।

दोनों अभी भी बंगलूरू में ही रूके हुए हैं। दोनों के अगले सप्ताह मुंबई लौटने की उम्मीद है। जहां के संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर जहां पेशवा बाजीराव बने हैं वहीं नर्तकी मस्तानी की भूमिका दीपिका निभा रही हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed