{"_id":"86645fd42fafbbd84202c39290f5648d","slug":"ranveer-singh-wants-shooting-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बाद फिर से चार्ज होना शुरू हो गए रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेंगू के बाद फिर से चार्ज होना शुरू हो गए रणवीर सिंह
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 07 Oct 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू हो जाने के कारण रणवीर सिंह को एक हफ्ते से ज्यादा दिन हॉस्पिटल में गुजारने पड़े। उनकी इस बीमारी से संजय लीला भंसाली काफी घबरा गए थे।
विज्ञापन
भंसाली के घबराने की वजह यह थी कि उन्हें फिल्म के कई प्रोमो शूट करने थे। रणवीर की बीमारी की हालत में यह संभव नहीं था। भंसाली ने रणवीर के हॉस्पिटल में होने की वजह से ही 'राम लीला' का म्यूजिक रिलीज फंक्शन भी टाल दिया था।
विज्ञापन
खैर, अब जब कि रणवीर हॉस्पिटल से अपने घर पहुंच चुके हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, तो भंसाली की जान में जान आई है। हाल ही में भंसाली ने रणवीर से मुलाकात की, तो उन्होंने अपनी ओर से प्रोमोज की शूटिंग के बारे में कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
खुद रणवीर ने ही भंसाली से कहा कि वे जल्द ही प्रोमोज की शूटिंग करना चाहते हैं। इसके बाद रणवीर को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए प्रमोशनल इंटरव्यू भी करने हैं।
प्रिंट इंटरव्यू तो वे फोन में ही करना चाहते हैं, लेकिन चैनल्स के लिए तो उन्हें आमने सामने बैठ कर ही बात करनी होगी। रणवीर ने इस बीच फिल्म के पीआर का काम देख रही एजेंसी से भी विचार विमर्श किया है।