फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh took his pants off in public

लड़कियों के सामने रणवीर सिंह ने उतारी पैंट

Thu, 16 Oct 2014 01:15 PM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
 Ranveer Singh took his pants off in public

अभी हाल ही में ही ट्रैफिक के बीच अपनी कार से उतरकार डांस करने वाले रणवीर सिंह एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार उन्होंने एक शर्मनाक काम किया। उन्होंने हाल ही में अपनी पैंट सबके सामने तब उतार फेकी। वह जगह लड़कियों से भरी हुई थी। 

विज्ञापन


रणवीर महाराष्ट्र के लवासा में अपनी आने वाली फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह कारनामा किया। उनके इस काम से सभी भौचक रह गए। रणवीर इस किल दिल फिल्म के लिए परिणिती चोपड़ा के साथ इस गाने की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

गर्मी से थे परेशान?

 Ranveer Singh took his pants off in public

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार रणवीर सिंह के ऐसा करने के पीछे तर्क भी आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने ऐसा गर्मी की वजह से किया है। रणवीर ने गाने में लैदर पेंट पहनी हुई थी। जब उनको गर्मी लगी तो उन्होंने वह पैंट उतार कर फेंक दी।

उनके इस काम से पूरी यूनिट हैरत में पड़ गई। लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि इस बात पर वह क्या रिक्‍शन करें। बाद में लोग उनकी इस हरकत पर हंसने या चुप रहने के बजाय तालियां बजाने लगे।

असहज स्थिति तब हो गई जब लोग अपने मोबाइल से रणवीर के इस रूप की तस्वीरें उतारने लगे। बाद में फिल्म की यूनिट ने इन तस्वीरों को डिलीट करवाया।

अक्षय ने खुलवाई थी चेन

 Ranveer Singh took his pants off in public

इस तरह के शर्मनाक काम कलाकार पहले भी करते रहे हैं। कुछ सालों के पहले का एक किस्सा खूब विवादों में रहा। एक फैशन शो के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी जींस की जिप अपनी पत्नी से सरेआम खुलवा दी।

अक्षय की पत्नी टिंकवल फैशन शो में सबसे आगे की कतार में बैठी थीं। तभी अचानक अक्षय कुमार रैंप से उतरे और अपनी पत्नी से पैंट की जिप खोलने के ‌लिए कहा। इस मामले ने उस समय बहुत तूल पकड़ा था। यह मामला कोर्ट तक में पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed