फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh start shooting of rohit shetty film Simmba with Sara Ali Khan

‘गली बॉय’ के बाद रणवीर सिंह ने शुरू की 'सिम्बा' की शूटिंग, सामने आईं तस्वीरें

Wed, 06 Jun 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh start shooting of rohit shetty film Simmba with Sara Ali Khan
बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ के बाद अब वह अपनी अपकमिंग और चर्चित फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग करने में जुड गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'सिम्बा' का शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होगी। हाल ही में इन दोनों स्टार को मुंबई एयरपोर्ट में देखा गया है। सारा अली खान के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग स्टार्ट-टू-फिनिश शिड्यूल के तहत होगा और 2 महीने तक चलेगा।
विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि 'सिम्बा' में अजय देवगन की स्पेशल अपीरियंस में नजर आ सकती है। पता हो कि फिल्म सिम्बा का निर्देशन रोहित शेट्टीूू कर रहे हैैं। रोहित शेट्टी की 'सिंघम' में अजय देवगन एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। चुकी 'सिम्बा' में रणवीर सिंह भी एक पुलिस वाले के किरदार में हैं इसलिए फिल्म में अजय देवगन की स्पेशल अपीरियंस नजर आएगी। अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी रणवीर सिंह का लुक उनके बाकी लुक से एकदम अलग होगा। रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए मूंछे भी रखी है और अपनी बॉडी को टोंड भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed