फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer singh dance In the middle of road

तो क्या इसे रणवीर सिंह की शर्मनाक हरकत मानें?

Fri, 26 Sep 2014 04:30 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh dance In the middle of road

वैसे तो रणवीर सिंह अपनी अलग तरह की हरकतों से सभी को चौंकाने के लिए ही जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

विज्ञापन


दरअसल रणवीर सिंह ने यह हंसाने वाला एक्ट ऋतिक रोशन की चुनौती को पूरा करने के लिए किया है। जिसे उन्होंने कुछ ही दिनों पहले ट्विटर पर दिया था।चुनौती के लिए रणवीर सिंह ने मुंबई की सबसे व्यस्त सड़क पर अपनी गाडी से निकलकर चलती भीड़ के बीच डांस किया। उनके इस डांस को देखकर सभी चौंक गए।
विज्ञापन


उस समय उन्होंने ऋतिक की फिल्म 'कृष 3' का लुक बना कर काला मास्क पहना हुआ था जिसके चलते उन्हें कोई भी वहां पहचान ही नहीं सका और जब तक रणवीर ने जोश में अपना मास्क उतारा और लोगों को समझ में आया कि अरे ये तो रणवीर सिंह हैं रणवीर फटाफट अपनी गाडी में आकर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर ऋतिक को जवाब भी दिया

ranveer singh dance In the middle of road

इसके बाद रणवीर ने ऋतिक के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ​"​मेरा बैंग बैंग डेयर! ऋतिक सिर्फ तुम्हारे लिए।"​ वहीं ऋतिक ने रणवीर को चुनौती देते हुए 22 सितंबर को ट्वीट किया था, "रणवीर अपनी कार से बाहर​ आकर,​ आप मुंबई की सबसे व्यस्त सड़क पर अपने फैंस के बीच पोज़ दो। बोलो मंजूर है?"​​​​

इसके बाद रणवीर सिंह अपनी फॉर्म में आ गए और कार से लैपटॉप लेकर बहार ​निकल आए। जिसके बाद उन्होंने ऋतिक के गीतों पर जमकर डांस किया। यहाँ तक कि पुलिस वाला भी रणवीर को पहचान नही सका। और जब तक उनके चाहने वालों को इस बात का पता चला कि ये तो रणवीर सिंह है वह अपनी कार में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed