फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh and sara ali khan film simmba new song Aankh Marey has been out

#AankhMarey : लौट के रणवीर नकल पर आए..!

Thu, 06 Dec 2018 01:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and sara ali khan film simmba new song Aankh Marey has been out
simmba - फोटो : amar ujala
अमिताभ बच्चन ने जीवन में कुछ बहुत बुरे दिन देखे हैं। इन्हीं बुरे दिनों की शुरूआत में अमिताभ बच्चन फिल्म प्रोड्यूसर बने। आल इंडिया कांटेस्ट से नए चेहरे चुने और 1996 में बनाई फिल्म तेरे मेरे सपने। सर्किट यानी अरशद वारसी के करियर की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म का एक गाना अब करण जौहर ने अपनी नई फिल्म सिम्बा के लिए रीमिक्स और रिक्रिएट किया है। भगवान इनका भला करें।
विज्ञापन


तेरे मेरे सपने के इस मूल गाने की तब भी खूब चर्चा हुई। लोगों ने गाना खूब पसंद भी किया लेकिन पिक्चर फ्लॉप हो गई। रणवीर सिंह की मौलिकता दर्शकों को भाती रही है। पहली बार वह नकल कर रहे हैं। ओरीजनल गाने का हीरो इस गाने में साइड हीरो से भी किनारे है। गाने की शुरूआत में करण जौहर कहते हैं, ओ गॉड, वन मोर रीमिक्स! और गाना खत्म होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया भी बहुत ज्यादा अलग नहीं है। एक दमदार ट्रेलर के बाद सिम्बा के इस अधकचरे गाने ने फिल्म का मजा किरकिरा कर दिया है। सारा की डेब्यू फिल्म केदारनाथ की रिलीज से ठीक एक दिन पहले इसे रिलीज करने का शगुन जिस भी पंडित ने निकाला हो, उसका बोरिया बिस्तर बंधना तय है।
विज्ञापन


आनंद बक्षी जैसे काबिल गीतकार के इस गाने की हत्या शब्बीर अहमद ने की है। तनिष्क बागची कहीं भी विजु शाह के संगीत के करीब भी नहीं भटक पा रहे। मूल गाने में नृत्य की जो काइनेटिक एनर्जी लेकर अरशद वारसी परदे पर उतरे थे, वह इस रीमिक्स में रणवीर की स्टैटिक एनर्जी में तब्दील हो गई है। रणवीर सिंह को कायदे के सलाहकारों की जरूरत इस गाने को देखकर महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed