{"_id":"e68a41977b0770422dadf6f6bcb2492f","slug":"ranveer-singh-and-deepika-padukone-s-love-life-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल्लम खुल्ला प्यार कर रहे हैं रणवीर-दीपिका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुल्लम खुल्ला प्यार कर रहे हैं रणवीर-दीपिका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 27 Mar 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भले ही अभी तक खुल कर सबके सामने यह स्वीकार नहीं किया हो कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मगर यह बात किसी से छुपी नहीं है। दोनों अपने रिश्ते को लगातार एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों वे पहले की तरह कार्यक्रमों से चोरी-छुपे नहीं निकलते।
विज्ञापन
आजकल दोनों मुंबई में हैं और तमाम कार्यक्रमों और पार्टियों में नजर आ रह हैं। प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार ये सितारे अब पहले से कहीं ज्यादा एक-दूसरे के नजदीक दिख रहे हैं। वे फोटोग्राफरों को भी खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाल में रणवीर और दीपिका निर्माता करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी से बाहर निकले तो फोटोग्राफरों की भीड़ सामने थी। मीडिया भी वहां मौजूद था। रणवीर-दीपिका दोनों मीडिया के सामने सहज थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ये सितारे जब मीडिया और फोटोग्राफरों को सामने पाते थे तो मुंह चुराते थे। दोनों कभी साथ में एक कार में नहीं जाते थे। परंतु अब लगता है कि उन्होंने मन बदल लिया है।
मोरानी के जन्मदिन पर दोनों जब साथ में बाहर आए तो एक ही कार में वापस लौटे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साथ में निकलने के बाद दीपिका तो कार में बैठ गईं लेकिन रणवीर ने बैठने से पहले फोटोग्राफरों की तरफ हाथ हिला कर तस्वीरें खींचने का पूरा मौका दिया।
जानकारों के अनुसार रणवीर-दीपिका इस बर्थडे पार्टी के बाद में बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो भी गए, जहां उनका एक शूट था। वैसे इस तरह साथ में मीडिया के सामने आकर इन सितारों ने उन खबरों को गलत साबित कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इनके बीच कुछ खटपट चल रही है।
उल्लेखनीय है कि रणवीर-दीपिका बॉलीवुड की रणबीर-कैटरीना और विराट-अनुष्का जैसी चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं। परंतु यह कहना लगत नहीं होगा कि बाकी दो जोड़ियों के मुकाबले रणवीर-दीपिका मीडिया के सामने ज्यादा सहज है।