फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh and Alia Bhatt starrer film Gully Boy Trailer out

गली ब्वॉय का ट्रेलर लांच, सिंबा के बाद रैपर बनने का सपना लेकर आए रणवीर सिंह

Wed, 09 Jan 2019 03:43 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Jan 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Alia Bhatt starrer film Gully Boy Trailer out
Gully Boy - फोटो : social media
बड़े पर्दे पर फिल्म सिंबा से दर्शकों के दिलों को जीतने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बहुचर्चित फिल्म गली ब्वॉय लेकर आ गए हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज होने के अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर दर्शकों के दिलों पर बेहद खास छाप छोड़ देगा है। फिल्म में रणवीर सिंह रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन






खास बात यह है कि फिल्म सिंबा में भ्रष्ट पुलिस वाले का रोल करने के बाद रणवीर सिंह का फिल्म गली ब्वॉय का गंभीर अंदाज भी बेहद खास नजर आ रहा है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। 
विज्ञापन


फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कल्कि केकलां भी दिखाई देंगी। फिल्म गली ब्वॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि रणवीर सिंह की बीते साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने वाकई में कमाल कर दिया है। फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रोहित शेट्टी के लिए नया इतिहास रच दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed