{"_id":"5b56ba1e4f1c1b8f568b6213","slug":"ranveer-shoots-in-4-destinations-in-8-days-for-4-brands","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘सिम्बा’ का शेड्यूल खत्म करने के बाद भी रणवीर सिंह को नहीं मिल रहा आराम, ये है खास वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘सिम्बा’ का शेड्यूल खत्म करने के बाद भी रणवीर सिंह को नहीं मिल रहा आराम, ये है खास वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड में कई निर्देशकों और निर्माताओं की पहली पसंद बने एक्टर रणवीर सिंह को आज हर कोई बड़े परदे पर देखना चाहता है। जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म करने के बाद वह इन दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने ‘सिम्बा’ का पहला शेड्यूल खत्म किया है।
वहीं शेड्यूल के बाद भी रणवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से आराम नहीं मिल रहा है। जी हां खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ‘सिम्बा’ का शेड्यूल खत्म करने के बाद पिछले कुछ समय से कई विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर मुंबई से लेकर हैदराबाद और मलेशिया में शूटिंग कर रहे हैं। अगर उनके बीते दिनों के शेड्यूल की बात करें तो रणवीर सिंह ने 13-14 जुलाई को मुंबई में एक विज्ञापन का शेड्यूल खत्म किया है। इसके बाद 15-16 जुलाई को वह हैरदराबाद के में विज्ञापन शूट करने पहुंचे।

Trending Videos
इतना ही नहीं 17-19 जुलाई को रणवीर सिंह के मलेशिया में विज्ञापन शूट की खबरें आईं। अब वह जल्द ही इस्तांबुल में एक स्कीन केयर ब्रांड का विज्ञापन करने जाएंगे। गौरतलब है कि ‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि ‘सिम्बा’ साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिंबा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।