फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranu Mandal sang the trending Bengali song Kachcha Badam users started trolling

Ranu Mandal: रानू मंडल ने गाया वायरल सॉन्ग 'कच्चा बादाम', यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Wed, 02 Feb 2022 11:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

इस समय बंगाली गीत कच्चा बादाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रानू मंडल ने भी इस गाने को गाया है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स रानू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Ranu Mandal sang the trending Bengali song Kachcha Badam users started trolling
रानू मंडल ने गाया कच्चा बादाम सॉन्ग - फोटो : social media

विस्तार

इस समय बंगाली गीत कच्चा बादाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पश्चिम बंगाल के मूंगफली विक्रेता का गाया हुआ ये गाना इंटरनेट की दुनिया में तेजी से ट्रेंड हो रहा है। लोगों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और लोग इस सॉन्ग पर एक के बाद एक जमकर वीडियो बना रहे हैं। अब इसी बीच रानू मंडल ने भी इस गाने को गाया है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स रानू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन


 

गाना सुनते ही ट्रोल करने लगे यूजर्स-
इस वीडियो को शाइनी गर्ल नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में रानू मंडल कच्चा बादाम गीत गाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इस वीडियो को 77 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ आ गई है। यूजर्स रानू मंडल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले भी रानू मंडल ने बचपन का प्यार गाना गाया था और यूजर्स ने उन्हें तब भी खूब ट्रोल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातों रात स्टार बन गईं थी रानू मंडल-
आपको बता दें कि रानू मंडल साल 2019 में लाइमलाइट में आईं थी जब 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाते हुए उनका वीडियो एक युवा इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू रातों-रात स्टार बन गईं थीं।  जिसके बाद उन्होंने सिंगर हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए गाना गया था। ये गाना भी खूब हिट हुआ था लेकिन रानू मंडल की ये प्रसिद्धि ज्यादा दिनों तक नहीं  टिकी और वह वापस अपनी दुनिया में आ गई हैं लेकिन अक्सर उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed