फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rani mukherjee little intimidated to shoot with Amitabh Bachchan

खुलासा: जानिए, किस एक्टर के साथ शॉर्ट देने से घबराती थीं रानी मुखर्जी, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

Sun, 14 Nov 2021 02:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 14 Nov 2021 02:59 PM IST
सार

रानी मुखर्जी ने यह खुलासा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में किया।  कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या वह कभी किसी वरिष्ठ अभिनेता के साथ शॉट देने से घबराई हैं।

विज्ञापन
Rani mukherjee little intimidated to shoot with Amitabh Bachchan
रानी मुखर्जी

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बुबली 2 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी गृहणी का किरदार निभाते हुए दिखेंगी। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ लीड रोल में दिखेंगे। रानी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंची। गौरतलब है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते कई सेलेब्स आते हैं। जो कि अपने जीवन और फिल्मी करियर को लेकर कई तरह के खुलासे करते हैं। शो में सेलेब्स ऐसे-ऐसे खुलासे करते हैं, जिनको सुनकर उनके फैंस चौंकते हैं और जमकर हंसते भी हैं। शनिवार को रानी मुखर्जी भी शो में पहुंचीं।

विज्ञापन


उन्होंने यहां खुलासा किया कि उन्हें किसी जमाने में शाहरुख खान और आमिर खान पर क्रश हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आमिर खान के साथ रोमांटिक सीन करने के दौरान वह नर्वस थी। इस कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या वह कभी किसी वरिष्ठ अभिनेता के साथ शॉट देने से घबराई हैं। इस पर रानी मुखर्जी ने बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करने से थोड़ी डरी हुई थीं। हालांकि, रानी ने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को सहज कर देते हैं। उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन सेट पर सभी को सहज महसूस कराते हैं। 
विज्ञापन


रानी मुखर्जी ने शो में कहा कि वह असल जिंदगी में भी मिडिल क्लास ही हैं। उन्होंने कहा, मैं जैसी पली बढ़ी हूं, वैसी ही रहूंगी न हमेशा। कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि सिलेंडर कितने का आ रहा है आजकल। कोई आइडिया है? रानी कपिल के सवाल का जवाब देती हैं और कहती हैं 900 रुपये। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह कहती हैं 1000 रुपये का हो गया है। कपिल शर्मा, रानी से टमाटर का भाव भी पूछते हैं, जो कि उन्हें नहीं पता होता है। वह इसे स्वीकारती हैं और सभी दर्शक हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed