{"_id":"5cc7b9ecbdec22074407cbfe","slug":"rani-mekerji-start-shooting-of-mardaani-2-look-exlusive-photo-of-her-role","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिलिए एसपी शिवाजी शिवानी रॉय से, अमर उजाला को मिली पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए एसपी शिवाजी शिवानी रॉय से, अमर उजाला को मिली पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर
Tue, 30 Apr 2019 08:55 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
rani mukerjee
हिंदी सिनेमा में अपनी पहली ही फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली रानी मुखर्जी की अगली फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग को अमर उजाला लगातार फॉलो करता रहा है और फिल्म के सेट्स से अमर उजाला ने ही सबसे पहले आपको रानी मुखर्जी के अलग-अलग लुक्स भी दिखाए।
विज्ञापन
Trending Videos
रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए अब जाकर पुलिस अधीक्षक की वर्दी पहनी है और उनकी वर्दी वाली ये फोटो भी हम अमर उजाला पाठकों के लिए एक्सक्लूसिव लेकर आए हैं। पिछली फिल्म 'मर्दानी' में इंस्पेक्टर बनी रानी मुखर्जी 'मर्दानी 2' में पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार कर रही हैं। जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं, रानी मुखर्जी ने इस किरदार जैसा ओज और तेज चेहरे पर लाने के लिए हाल के दिनों में खूब मेहनत की है।
फिल्म 'मर्दानी 2' में रानी के किरदार के मुकाबला 21 साल के एक खूंखार खलनायक से होने वाला है। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी मुंबई से लेकर राजस्थान तक फैली है और एक केस की तफ्तीश के सिलसिले में ही शिवानी राजस्थान जाती है। फिल्म की राजस्थान में शूटिंग तपती गर्मी में होने जा रही है और 40 डिग्री से भी ऊपर के तापमान में शूटिंग के लिए रानी खुद को कई दिनों से तैयार करती रहीं हैं।