रिएक्शन: डिमेंशिया बीमारी पर आया करीना के पापा का बयान, बोले- मैं ठीक हूं, रणबीर कुछ भी बोलता है
बीर कपूर ने बताया कि उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। अब रणधीर कपूर ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि करीना-करिश्मा के पिता और उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। अब रणधीर कपूर ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि कहा ऐसा कुछ भी नहीं है रणबीर कुछ भी बोलता है।
रणबीर कुछ भी बोलता है
एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। जब उनसे रणबीर के बयान पर पूछा गया कि तो इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यह रणबीर की मर्जी है, वह जो चाहता है उसे कहने का पूरा अधिकार है। हां मुझे पिछले साल कोविड जरूर हुआ था।'
क्या कहा था रणबीर कपूर ने
रणबीर कपूर ने बताया कि उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। उन्होंने ने कहा था- मेरे अंकल डिमेंशिया की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। शर्माजी नमकीन देखने के बाद रणधीर, रणबीर के पास आए और उनसे कहा- पापा को बोलो कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। और वह कहां है? चलो उसे फोन करते हैं। बता दें मेमोरी लॉस होना इस बीमारी में अक्सर देखा जाता है।
ऋषि कपूर की फिल्म शर्मा जी नमकीन ओटीटी पर
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई है। ऋषि कपूर के बेटे और एक्टर रणबीर कपूर ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया है। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 में कैंसर से निधन हो गया था। वह अपने आखिरी दिनों में शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे लेकिन शूटिंग पूरी नहीं कर पाए। बाद में परेश रावल ने इस फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग की।