{"_id":"ae4f9a72-4805-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"randhir-kapoor-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणधीर कपूर अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता और करीना-करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को बीती रात बीमारी की हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रणधीर को अचानक छाती में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार छाती में तेज दर्द के बाद अभिनेता रणधीर कपूरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए हैं। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
रणधीर को रविवार को को अचानक सीने में दर्द की शिकायत महसूस हुई थी। इसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाया गया। हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल आईसीयू ले जाया गया। बाद में तबियत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राजकूपर के बेटे रणधीर कपूर की शादी बबिता से हुई थी। रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को हुआ था। रणधीर कपूर की प्रारंभिक शिक्षा बांद्रा के केथेड्रल हाई स्कूल से पूरी हुई है। रणधीर कपूर ने अपना कॅरियर साल 1971 में बतौर कलाकार और निर्देशक फिल्म ‘कल आज और कल’ से की थी।
विज्ञापन