किराए के मकान में रहेंगे रणबीर-कैट, जानिए किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ कथित तौर पर आख़िरकार एक साथ एक ही घर में शिफ़्ट हो रहे हैं। अंग्रेज़ी अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित इलाके में एक आलीशान घर किराए पर लिया है। जिसका किराया 15 लाख रुपए महीने होगा।
अख़बार में छपी ख़बर के मुताबिक़ बांद्रा के कार्टर रोड पर ये सी फ़ेसिंग (समुद्र किनारे) का पेंट हाउस है जिसमें दो छत हैं। घर को सजाने के लिए दोनों महंगी विदेशी चीज़ें ख़रीद रहे हैं।
अभी तक बाप के साथ रहते थे
रणबीर अब तक पाली हिल्स में स्थित अपने पारिवारिक बंगले में पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह कपूर के साथ रह रहे हैं। ख़बरें हैं कि दोनों बहुत जल्द ही इस घर में शिफ़्ट होने वाले हैं और उस वक़्त दोनों अपने क़रीबी दोस्तों को एक ज़ोरदार पार्टी भी देंगे।
हालांकि इससे पहले भी दोनों के साथ रहने की ख़बरें मीडिया में आई थीं लेकिन तब रणबीर ने इन ख़बरों का खंडन किया था। हाल ही में रणबीर के पिता ऋषि कपूर की तबियत ख़राब हो गई थी, तब कटरीना कैफ़ उन्हें देखने उनके बंगले 'कृष्णा राज' पहुंची थीं।