फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Wraps up animal shoot celebrates by cutting cake with bobby deol

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग की खत्म, बॉबी देओल के साथ केक काटकर मनाया जश्न

Tue, 18 Apr 2023 10:21 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 18 Apr 2023 10:21 AM IST
सार

रणबीर कपूर और बॉबी देओल काफी समय से फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म एनिमल के सेट से रणबीर-बॉबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों केक काटकर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Wraps up animal shoot celebrates by cutting cake with bobby deol
रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। ये फिल्म होली के मौके पर रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म के बाद अब एक्टर अपनी दूसरी फिल्म एनिमल की शूटिंग में पिछले काफी समय से बिजी थे, जिसका शूट आज पूरा हो गया है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर-बॉबी एक-दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने काटा केक
फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने पहली बार काम किया है। एनिमल के आखिरी शेड्यूल के बाद रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने क्रू मेंबर्स के साथ जश्न मनाया और केक काटा। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है और चेहरे पर लम्बी-लम्बी दाढ़ी रखी है। सेट से सामने आए वीडियो में दोनों इसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिस कारण इन दोनों कलाकारों ने ऐसा लुक रखा है।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Wraps up animal shoot celebrates by cutting cake with bobby deol
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वंगा ने किया है एनिमल का डायरेक्शन
शाहिद कपूर को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी कबीर सिंह देने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने एनिमल का डायरेक्शन किया है। संदीप रेड्डी वंगा की एनिमल से सभी को बहुत सारी उम्मीदें हैं। फिल्म को टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्माण बहुत बड़े स्तर पर किया गया है। वैसे आप एनिमल को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने पहली बार काम करते नजर आएंगे। एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिस कारण इन दोनों कलाकारों ने ऐसा लुक रखा है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: ‘छिपकली’ के मेकर्स ने पढ़ी अफजल शेख की किताब, बोले, हमारी फिल्म की इससे कोई समानता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed