{"_id":"bb8b5f24-3aad-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-will-gain-wight-for-next-movie-of-anurag-basu","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर दा पर फिल्म के लिए रनबीर बढ़ाएंगे वजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किशोर दा पर फिल्म के लिए रनबीर बढ़ाएंगे वजन
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Nov 2012 10:51 AM IST
विज्ञापन
गायक-अभिनेता किशोर कुमार की ज़िन्दगी पर बनने जा रही फिल्म रनबीर के कॅरियर की सबसे मुश्किल फिल्म साबित होगी। दरअसल अनुराग बसु की इस फिल्म में लीड रोल करने जा रहे रनबीर कपूर को अपना वजन दस से पंद्रह किलो तक बढ़ाना है।
इस बात की पुष्टि करते हुए फिल्मकार अनुराग बासु ने बताया कि यह फिल्म रनबीर के कॅरिअर के लिए सबसे मुश्किल फिल्म साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में रनबीर को किशोर दा की पूरी ज़िन्दगी को पर्दे पर जीना है। इसमें उनकी 19 साल से 58 साल तक की जर्नी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। खास बात यह है की आधी फिल्म में उन्हें दुबला तो आधी फिल्म में खुद को पर्दे पे मोटा दिखाना है।
अनुराग के मुताबिक इस फिल्म के लिए रनबीर को कम से कम एक साल की तैयारी करनी पड़ेगी, उसके बाद ही शूटिंग शुरू होगी। चरित्र की समझ डेवलप करने में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार रनबीर की मदद कर रहे हैं। वे किशोर दा से जुडी छोटी सी छोटी जानकारी रनबीर को देंगे।
विज्ञापन
अनुराग ने बताया, "मैं फ़िलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूँ। पहली बार मैं अपनी किसी फिल्म के लिए बाहर से राइटर की मदद ले रहा हूँ। लेखक सौमिक सेन इस में मेरी मदद कर रहे है। क्योंकि किशोर पर फिल्म बनाने के लिए काफी रिसर्च की ज़रूरत है।
अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशरम' की शूटिंग के बाद रनबीर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। मधुबाला के किरदार में कटरीना कैफ के होने की बात खबरें जोरो पर हैं।