Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की नई फिल्म के टाइटल का एलान, नाम सुन चकराया फैंस का सिर
लव रंजन ने अपनी नई फिल्म के नाम की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर पहली बार एकसाथ नजर आने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एकसाथ लव रंजन खुराना की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों को पहली बार एकसाथ देखा जाएगा। इस फिल्म से कई शूटिंग के वीडियो और रणबीर व श्रद्धा के लुक्स सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं लव रंजन ने इस फिल्म के नाम की भी घोषणा कर दी है।
सोशल मीडिया पर लव रंजन ने एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर मे लिखा है- टीजेएमएम लव रंजन फिल्म...कल यानि 14 दिसंबर को रिलीज होगा पूरा टाइटल...। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- और शीर्षक है...... सोचो???। इस पोस्ट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर फिल्म का नाम क्या हो सकता है। इस पोस्ट पर हर अपने अपने अंदाज में फिल्म के नाम का अनुमान लगा रहे है।
And the title is……
— Luv Films (@LuvFilms) December 13, 2022
Guess Karo ??? 😜#RanbirKapoor @ShraddhaKapoor @luv_ranjan #AnshulSharma #RahulMody @gargankur #BhushanKumar @TSeries pic.twitter.com/SvbtM0dgMM
रणबीर की फिल्म को लेकर आलिया भट्ट ने भी मजेदार नाम सुझाया। उन्होंने टीजेएमएम को टिंगल जिंगल मिंगल मिंगल बता दिया। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- तुम जो मिले मुझे। तो वहीं दूसरे ने लिखा- थोडा जंगल में मंगल। तीसरे ने लिखा- तू जूलियट मैं मजनू।
इसे भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez: नोरा के आरोपों का जैकलीन के वकील ने दिया जवाब, कहा- मानहानि केस का सवाल ही नहीं
रणबीर और श्रद्धा की ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के पास इन दिनों पाइपलाइन में फिल्म एनिमल है। वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बात करे तो जल्द रुखसाना कौसर की बायोपिक में नजर आ सकती हैं।