फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor postpone his marriage

मुकर गए रणबीर कपूर, अभी नहीं करेंगे शादी

Tue, 23 Dec 2014 08:56 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor postpone his marriage

तमाम लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि 2015 में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सुर्खियां बनेंगी। परंतु क्या वाकई ऐसा हो सकेगा? बीते दो सालों से रणबीर के माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर उनसे शादी करने को कह ले रहे हैं, जबकि पिछले साल उनकी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ इस बात से नाराज हो गई थी कि रणबीर शादी के लिए हां कह रहे हैं।

विज्ञापन


परंतु ऐसा लगता है कैटरीना के साथ एक छत के नीचे रहने पहुंच चुके रणबीर ने अभी तक सात फेरों के बारे में कुछ तय नहीं किया है। असल में उन्हें डर है कि शादी कर लेने के बाद उनकी फैन लड़कियों की संख्या में गिरावट न आ जाए। वैसे खबर तो यह भी है कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने बेटे से कह दिया है कि उन्हें हर हाल में 2016 तक शादी कर ही लेना होगी।
विज्ञापन

रह रहे हैं साथ में

ranbir kapoor postpone his marriage

यानी 2015 के लिए रणबीर को छूट मिल गई है? इसके बावजूद यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या रणबीर कपूर शादी के लिए तैयार हैं? इस बारे में पिछले दिनों मुंबई में जब एक कार्यक्रम में नीतू सिंह से सवाल किया गया रणबीर की शादी को लेकर उनके परिवार की क्या योजनाएं हैं तो उन्होंने कहा कि अभी तो कुछ ऐसा नहीं लगता।

जब वह तैयार होगा, तब होगा। शादी का मामला हम लोगों ने पूरी तरह से उस पर छोड़ दिया है। हमारे परिवार को सचमुच नहीं पता है कि रणबीर कब शादी करेगा? नीतू ने यह भी कहा कि आजकल के बच्चों का कुछ भी पता नहीं होता। वह पूरी तरह से आत्मनिर्भर है और अपने ढंग से जीवन जी रहा है, इसलिए मैं कुछ भी नहीं जानती।

चल रही हैं साथ रहने की तैयारियां

ranbir kapoor postpone his marriage

लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि ‘एक मां के रूप में मैं जरूर चाहती हूं कि अब वह जल्दी से जल्दी शादी कर ले।’ रणबीर उनकी इच्छा को कब पूरी करेंगे यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

इस बीच नीतू सिंह ने बताया कि उनका परिवार जोरदार ढंग से क्रिसमस मनाने की तैयारियां कर रहा है और हर साल की तरह पूरा कपूर खानदान शशि कपूर के घर पर इकट्ठा होगा। नीतू सिंह के अनुसार, ‘हमारे परिवार की यह परंपरा तब से चल रही है जब जेनिफर आंटी जिंदा थी।

सब लोग वहां जाकर क्रिसमस सेलिब्रेट करते थे और पुडिंग, पाई और टर्की का मजा लेते थे। इस साल बेटी रिद्धिमा के पति भी हम लोगों के साथ क्रिसमस मनाने जा आ रहे हैं। और रणबीर भी।’ क्या रणबीर कैटरीना को साथ लाएंगे? नीतू सिंह ने हंस कर कहा, ‘वह जिसे अपने साथ लाना चाहे ला सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed